राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख समेत पांच गिरफ्तार

तीन भर्ती परीक्षाओं में अंक बढ़ाने का घोटाला उजागर, माइनस और ढाई अंकों वाले अभ्यर्थियों को भी करवा दिया सलेक्शन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख समेत पांच गिरफ्तार

एसओजी एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि सुपरवाइजर महिला अधिकारिता सीधी भर्ती परीक्षा-2018, प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा-2018 एवं कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा-2018 में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा किया गया है।

जयपुर। राजस्थान में सरकारी की तीन बड़ी भर्तियों में अंक बढ़ाकर कई अयोग्य अभ्यर्थियों का चयन करवा दिया गया। स्पेशल आपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) ने वर्ष 2018 की तीन प्रमुख भर्ती परीक्षाओं में हुए सुनियोजित फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। इस सनसनीखेज मामले में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख समेत पांच अभियुक्तों शादान खान, विनोद कुमार गौड़, पूनम माथुर, संजय माथुर तत्कालीन उप निदेशक सिस्टम एनालिस्ट राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर और प्रवीण गंगवाल प्रोग्रामर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि ओएमआर शीट्स की स्कैनिंग के बाद डिजिटल तकनीक और फोटोशॉप के माध्यम से अंकों में हेरफेर कर अयोग्य अभ्यर्थियों को चयनित कराया गया। एसओजी एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि सुपरवाइजर महिला अधिकारिता सीधी भर्ती परीक्षा-2018, प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा-2018 एवं कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा-2018 में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा किया गया है। इन तीनों परीक्षाओं के लिए कुल 3212 पदों के लिए 9 लाख 40 हजार 38 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था तथा परीक्षाएं वर्ष 2019 में आयोजित हुई थीं।

दिल्ली की कम्पनी को सौंपा था काम

परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए ओएमआर शीट्स की स्कैनिंग एवं डाटा प्रोसेसिंग का अत्यंत गोपनीय कार्य आउटसोर्स फर्म राभव लिमिटेड नई दिल्ली को सौंपा गया था। फर्म के कार्मिकों ने स्कैनिंग के बाद कम्प्यूटर सिस्टम में वास्तविक डाटा से छेड़छाड़ कर चुनिंदा अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों में छेड़छाड़ कर अंक बड़ा दिए। इससे कई अयोग्य अभ्यर्थियों को चयनित करा दिया गया।

ऐसे हुआ खुलासा

Read More विधानसभा में PKC-ERCP को लेकर खुलासा : 17 जिलों में 4.03 लाख हेक्टेयर में सिंचाई का प्रावधान, जल उपलब्धता और डीपीआर स्वीकृति के अनुसार आगे की कार्यवाही

शिकायत मिलने पर बोर्ड ने जब मूल ओएमआर शीट्स की पुन: स्कैनिंग कराई तो परीक्षा परिणामों में गंभीर विसंगतियां पाई गईं। खुलासा हुआ कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में पदस्थ तत्कालीन सिस्टम एनालिस्ट कम प्रोग्रामर उप निदेशक एवं तकनीकी प्रमुख संजय माथुर जो संपूर्ण ओएमआर स्कैनिंग एवं परीक्षा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया के प्रभारी थे, खुद इस आपराधिक षड्यंत्र में सक्रिय रूप से शामिल थे। संजय माथुर ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए स्कैनिंग टीम और आउटसोर्स फर्म के कर्मचारियों से मिली भगत कर अपने परिचित अभ्यर्थियों को अवैध लाभ पहुंचाया। ओएमआर शीट्स की स्कैन कॉपी में फोटोशॉप के माध्यम से सही उत्तर अंकित किए गए और अंकों में अधिक वृद्धि की गई।

Read More राजस्थान हाईकोर्ट में एक बार फिर मिली बम की धमकी : ईमेल के जरिए दी गई धमकी, जानें पूरा मामला 

61.50 लाख रुपए किए जब्त

Read More झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश में निधन; परिवार में शोक की लहर, पुलिस जांच शुरू

उत्तरप्रदेश एसटीएफ ने 15 अगस्त 2019 को सादान और विनोद को 61.50 लाख रुपए के साथ पकड़ा था। उनके मोबाइल में राजस्थान की कई परीक्षाओं की ओएमआर सीट से छेड़छाड़ के साक्ष्य मिले थे। खुलासा हुआ कि कम्पनी ने राजस्थान में करीब 9 भर्ती परीक्षाओं की ओएमआर स्कैनिंग की थी। हालांकि उस समय कोई एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई थी। अब जनवरी 2025 में दो एफआईआर दर्ज हुई थी।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
धुलंडी पर शहर रंगों और उमंग से सराबोर रहा। डीजे की धुन पर थिरकते युवा, उड़ता गुलाल और भांग-ठंडाई की...
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें
इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या
एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी
वार्षिक लेखा समापन के मद्देनज़र विशेष दिशा-निर्देश जारी : 31 मार्च को ई-कुबेर के माध्यम से ई-पेमेंट की विशेष व्यवस्था, डी़डीओ और कोषालय रहेंगे कार्यरत
राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री