तीन महिलाओं समेत पांच मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार

तीन आरोपियों से 6 किलो गांजा, 6 ग्राम स्मैक बरामद

तीन महिलाओं समेत पांच मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार

मुहाना थाना पुलिस ने गांजा बेचते गुड्डी देवी निवासी मदरामपुरा हाल निवास मुहाना को गिरफ्तार किया है।

जयपुर। सीएसटी क्राइम ब्रांच ने ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ अभियान के तहत तीन थानों ने अलग-अलग कार्रवाई कर एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से छह ग्राम, 40 मिलीग्राम स्मैक, छह किलो, 120 ग्राम गांजा और 19,500 रुपए जब्त किए हैं। डीसीपी क्राइम दिगंत आनन्द ने बताया कि विद्याधर नगर में स्मैक तस्कर मोहम्मद अब्दुला शाह कच्ची बस्ती विद्याधर नगर को गिरफ्तार कर उसके पास से 6 ग्राम, 40 मिलीग्राम स्मैक और 10, 900 रुपए बरामद किए हैं। थाना भांकरोटा में गांजा तस्कर प्रकाश सांसी आंगन मुकन्दपुरा रोड भांकरोटा को गिरफ्तार किया है, उसके पास से छह किलो, 46 ग्राम गांजा बरामद किया गया। थाना खो-नागोरियान में गांजा तस्कर सुगना सांसी मूल निवासी जेडीए कॉलोनी पालड़ी मीणा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 80 ग्राम गांजा और 5820 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।  

पुलिस ने शिवदासपुरा और मुहाना थाना क्षेत्र में दो महिला तस्करों को मादक पदार्थ बेचते गिरफ्तार किया है। डीसीपी दक्षिण दिगंत आनन्द ने बताया कि जिला स्पेशल टीम और शिवदासपुरा पुलिस ने स्मैक बेचते हुए मनराज सांसी निवासी नासिरदा टोंक हाल निवास शिवदासपुरा को 1.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।  मुहाना थाना पुलिस ने गांजा बेचते गुड्डी देवी निवासी मदरामपुरा हाल निवास मुहाना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 96.90 ग्राम गांजा बरामद किया है। 

दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को भारत के रुख का संदेश देंगे 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल : विभिन्न देशों का करेंगे दौरा, किरण रिजिजु ने कहा- यह राजनीति से हटकर राष्ट्रीय एकता का एक प्रतिबिंब  आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को भारत के रुख का संदेश देंगे 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल : विभिन्न देशों का करेंगे दौरा, किरण रिजिजु ने कहा- यह राजनीति से हटकर राष्ट्रीय एकता का एक प्रतिबिंब 
एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में, भारत एकजुट है। सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रमुख...
लापरवाही: सफाई व्यवस्था चौपट, फूटा आक्रोश
शशि थरूर को मोदी सरकार देने जा रही अहम जिम्मेदारी, विदेशों में पाक की खोलेंगे पोल
आरटीयू के पूर्व कुलपति के खिलाफ दर्ज एफआईआर में कार्रवाई पर रोक
सितंबर-2022 में प्रोजेक्ट चीता की शुरूआत हुई : जैसलमेर के शाहगढ़ बल्ज क्षेत्र में छोड़े जाएंगे चीते
पिकअप-बोलेरो भिड़े : देवरानी-जेठानी की मौत, दूल्हा-दुल्हन समेत चार घायल
गृहमंत्री अमित शाह ने किया एमएसी का शुभारंभ : आतंकवाद, संगठित अपराध और साइबर हमलों के खतरों से निपटने में आएगी तेजी