कुंभ से लौट रहे 8 श्रद्धालुओंं की बीच रास्ते में थमी सांसें, पति-पत्नी, बेटी-दामाद, चालक समेत पांच की मौत, पांच लोग घायल

दौसा में कार सड़क पर खडे ट्रेलर से टकराई

कुंभ से लौट रहे 8 श्रद्धालुओंं की बीच रास्ते में थमी सांसें, पति-पत्नी, बेटी-दामाद, चालक समेत पांच की मौत, पांच लोग घायल
कार सवार दीपेश परवानी पुत्र जितेंद्र परवानी निवासी शांति नगर एनबीसीसी ब्लॉक जयपुर घायल हो गए।

देवली। प्रयागराज महाकुंभ स्नान कर घर लौट रहे एक परिवार की कार दौसा-जयपुर बाईपास के निकट सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई। जिससे कार सवार देवली निवासी पति, पत्नी, बेटी दामाद और चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं कार सवार तीन जने घायल हो गए। प्रशिक्ष डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि जयपुर-बाईपास पर खड़े ट्रेलर के पीछे से कार टकरा गई। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि कार के आगे के हिस्से को काटकर मृतक एवं घायलों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में देवली के पटेल नगर निवासी मुकुट बिहारी पुत्र किस्तूर मल सोनी और उनकी पत्नी गुड्डी देवी, इनके दामाद राकेश पुत्र किशन लाल सोनी निवासी सूर्य नगर आबकारी थाना सांगानेर एवं राकेश की पत्नी निधि और कार चालक नफीस खान निवासी मलाला डूंगर जिला सवाईमाधोपुर की मौत हो गई। जबकि कार सवार दीपेश परवानी पुत्र जितेंद्र परवानी निवासी शांति नगर एनबीसीसी ब्लॉक जयपुर घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को दौसा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

झपकी आने से हादसे की आशंका  
दौसा पुलिस उपअधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा के अनुसार कार चालक को संभवत: नींद की झपकी आ गई थी, जिससे हादसा हुआ। दौसा पुलिस उपाधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कार सवार दीपेश परवानी(35) पुत्र जितेंद्र परवानी निवासी शांति नगर एनबीसीसी ब्लॉक जयपुर, ट्रक ड्राइवर धर्मवीर और मैकेनिक रामचरण घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार ईको कार में गैस किट लगी हुई थी। जिस कारण आसपास से गुजर रहे ट्रैफि क को भी कुछ देर के लिए रोका गया था।

मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे पर जताया शोक
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि ये सूचना अत्यंत दु:खद एवं पीड़ादायक है। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस