ट्रेलर-कार की भिड़ंत में खाटूश्यामजी जा रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ व पायलट ने जताया दु:ख

ट्रेलर-कार की भिड़ंत में खाटूश्यामजी जा रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार कार में सवार उत्तरप्रदेश के लखनऊ के रहने वाले दादा-दादी, बेटा-बहू व पोती सीकर जिले में स्थित खाटूश्यामजी के दर्शनों के लिए जा रहे थे। 

जमवारामगढ़। दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह लगभग आठ बजे नेकावाला टोल के पास एक ट्रेलर व कार में हुई जबर्दस्त टक्कर में पांच जनों की मौत हो गई। सभी मृतक  एक ही परिवार के सदस्य थे। रायसर थाना अधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि कार दौसा की ओर से खाटूश्यामजी के लिए जा रही थी। इसी दौरान नेकावाला टोल टैक्स के पास मनोहरपुर की तरह से आ रहे ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई। इस दुघर्टना के कारण दोनों ही वाहन सड़क से करीब बीस फिट नीचे गहरी खाई में गिर गए। कार में सवार सत्य प्रकाश (60) पुत्र गुरु प्रसाद निवासी ठाकुर गज वाली गली लखनऊ, उनकी पत्नी रामादेवी(55), पुत्र अभिषेक(35) गुरु प्रसाद, पुत्र वधू प्रियसा(30) पत्नी अभिषेक व एक छह माह की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि ट्रेलर चालक व खलासी घायल हुए हैं। जबर्दस्त सड़क दुघर्टना देखकर आस पास के लोग दौड़ पड़े और बड़ी कठिनाई से मृतकों को कार से निकाला। पुलिस ने सभी मृतको का निम्स अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। 

राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ व पायलट ने दु:ख जताया
सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत होने पर राज्य के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ व पूर्व उपमुख्य मंत्री पायलट ने दु:ख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डालकर संवेदना जताई है।

सभी मृतक लखनऊ के 
जानकारी के अनुसार कार में सवार उत्तरप्रदेश के लखनऊ के रहने वाले दादा-दादी, बेटा-बहू व पोती सीकर जिले में स्थित खाटूश्यामजी के दर्शनों के लिए जा रहे थे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह