गणतंत्र दिवस पर पीसीसी में ध्वजारोहण, डोटासरा-जूली ने साधा भाजपा पर निशाना

संविधान को कमजोर करने का प्रयास

गणतंत्र दिवस पर पीसीसी में ध्वजारोहण, डोटासरा-जूली ने साधा भाजपा पर निशाना

77वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सुबह 8 बजे झंडा फहराया और सलामी ली। इस मौके पर राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान भी हुआ। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सुबह 8:30 बजे बड़ी चौपड़ पर झंडा फहराया।

जयपुर। 77वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सुबह 8 बजे झंडा फहराया और सलामी ली। इस मौके पर राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान भी हुआ। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सुबह 8:30 बजे बड़ी चौपड़ पर झंडा फहराया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए डोटासरा और जूली ने कार्यकर्ताओं को संविधान और लोकतंत्र बचाने का संकल्प दिलाया। दोनों नेताओं ने कहा कि देश में एसाईआर के नाम पर लोकतंत्र की हत्या का शर्मनाक और नंगा नाच किया जा रहा है। डोटासरा ने कहा कि आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाकर दिया था और उसके मुताबिक हमारा देश तरक्की कर रहा था, लेकिन 2014 में जब से एनडीए की सरकार आई है और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तब से ही लगातार संविधान को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। स्वायत्तशासी संस्थाओं को कमजोर कर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। संविधान ने जो हमें वोट देने का अधिकार दिया था उस वोट के अधिकार पर भी डाका डाला जा रहा है।

्एरसआईआर के नाम पर इस देश में और प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या का नंगा नाच सबके सामने है। राहुल गांधी ने बड़े-बड़े खुलासे करके स्पष्ट कर दिया है और हम भी राजस्थान में देख रहे हैं कि किस प्रकार से लोकतंत्र और संविधान में जो वोट का अधिकार दिया है, उसे छिनने का प्रयास किया जा रहा है। जूली ने कहा कि जिस देश में कभी सूई तक नहीं बनती थी वो देश आज संविधान और लोकतंत्र के जरिए कहां तक पहुंचा है, लेकिन आज जब से भाजपा की सरकार केंद्र में सत्ता में आई है तब से ही इस देश में संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। संविधान पर चारों तरफ से हमले किए जा रहे हैं, स्वतंत्र एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, चुनाव आयोग का दुरुपयोग हो रहा है। एसआईआर के नाम पर जनता के वोट काटे जा रहे हैं, मनरेगा को बंद करके गरीबों से उनका रोजगार छीना रहा है। आज शिक्षा, चिकित्सा, सोशल सिक्योरिटी जैसे बड़े मुद्दों पर कोई काम सरकार नहीं कर रही है। केवल अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने की नीतियां बनाई जा रही है। धर्म के नाम पर सत्ता में आए हुए लोग आज शंकराचार्य को ही नहीं बख्श रहे हैं।

यह लोग इतने बड़े हो गए हैं कि सनातन में शंकराचार्य और पीठ से भी सर्टिफिकेट मांग रहे हैं। शंकराचार्य जैसे महान विभूति को ही मानने से इनकार कर रहे हैं। आज रुपए की हालत क्या हो गई है? हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने की बात करने वाले लोग आज इस पर चुप हैं। किसानों की आय दुगनी करने वाले लोग इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। किसान आत्महत्या कर रहा है। ऐसा लगता है कि भाजपा के लोग जिस पेड़ की डाली पर बैठे हैं, उसे ही काटने का काम कर रहे हैं और यही भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भजनलाल शर्मा का बयान हास्यास्पद और भटकाने वाला : हम भर्तियों की जांच की कर रहे मांग, गहलोत ने कहा- केवल राजनीति करना भाजपा का उद्देश्य भजनलाल शर्मा का बयान हास्यास्पद और भटकाने वाला : हम भर्तियों की जांच की कर रहे मांग, गहलोत ने कहा- केवल राजनीति करना भाजपा का उद्देश्य
म युवाओं के साथ न्याय के लिए कांग्रेस शासन सहित 11 साल पहले जब से यह खेल शुरू हुआ, तब...
ऑन डिमाण्ड वाहन चुराने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, 33 दोपहिया वाहन जब्त
गणतंत्र दिवस पर दर्शकों के बीच मोदी : हाथ हिलाकर किया दर्शकों का अभिवादन, झलक पाने के लिए कुर्सियों से खड़े हुए लोग
फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा छह साइबर ठग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
मध्य प्रदेश में कोयला मालगाड़ी में लगी आग : वैगन से निकलने लगा धुआं, दमकलकर्मियों ने जल्द ही किया काबू
भारत के लोकतंत्र में संविधान की केंद्रीय भूमिका : हर नागरिक का सबसे बड़ा हथियार, राहुल गांधी ने कहा- यह हमारे अधिकारों का सुरक्षा-कवच
दरगाह में शाही कव्वाल पार्टी : शान-ओ-शौकत से ख्वाजा के दर पेश किया बसंत, जुलूस शुरू