भारत के लोकतंत्र में संविधान की केंद्रीय भूमिका : हर नागरिक का सबसे बड़ा हथियार, राहुल गांधी ने कहा- यह हमारे अधिकारों का सुरक्षा-कवच

गणतंत्र को संवैधानिक मूल्यों से ही मजबूती मिलती है

भारत के लोकतंत्र में संविधान की केंद्रीय भूमिका : हर नागरिक का सबसे बड़ा हथियार, राहुल गांधी ने कहा- यह हमारे अधिकारों का सुरक्षा-कवच

गणतंत्र को संवैधानिक मूल्यों से ही मजबूती मिलती है। इसी की मजबूत नींव पर हमारा गणतंत्र खड़ा है, जो समानता और सौहार्द से ही सशक्त होगा।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने  भारत के लोकतंत्र में संविधान की केंद्रीय भूमिका का उल्लेख करते हुए इसे हर नागरिक का सबसे बड़ा हथियार बताया। गांधी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर एक संदेश  में कहा कि भारतीय गणतंत्र की ताकत संविधान के मजबूत आधार पर टिकी है और यह केवल समानता और सछ्वाव से ही बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार है, यही हमारी आवाज है, हमारे अधिकारों का सुरक्षा-कवच। संविधान नागरिकों को सशक्त बनाता है और उनके अधिकारों की रक्षा करता है। गणतंत्र को संवैधानिक मूल्यों से ही मजबूती मिलती है। इसी के मजबूत आधार हमारा गणतंत्र खड़ा है, जो समानता और सौहार्द से ही सशक्त होगा।

कांग्रेस नेता ने संवैधानिक सुरक्षा को स्वतंत्रता संग्राम की विरासत से जोड़ते हुए  कहा कि संविधान की रक्षा करना भारत के स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है। गांधी ने कहा कि संविधान की रक्षा ही, भारतीय गणतंत्र की रक्षा है, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने देश भर के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए  अपने संदेश का समापन जय हिंद! जय संविधान! के नारों के साथ किया। गांधी की ये टिप्पणियां संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक समानता और समकालीन भारत में लोकतांत्रिक संस्थानों की भूमिका पर चल रही राजनीतिक बहस के बीच आयी हैं।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने राज्यसभा हेतु नामांकन दाखिल किया। टीएमसी...
इजरायली सेना का ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमला करने का दावा, नए युद्धकालीन दिशा-निर्देश लागू 
सचिन पायलट का बिहार सरकार पर हमला, बोले-नीतीश ने कई बार बदला मन, जनता को रखा धोखे में, केंद्र की 'चुप्पी' को राष्ट्रीय अखंडता के लिए बताया खतरा
एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया व दलाल राजमल ई-मित्र संचालक 8000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अजमेर में नियम विरुद्ध पट्टों के मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण,  सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त
महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026” का पोस्टर लॉन्च