पूर्वी राजस्थान में बाढ़ के हालात, आज से राहत के आसार

राज्य में आगामी 5 दिन भारी बारिश की संभावना नहीं

पूर्वी राजस्थान में बाढ़ के हालात, आज से राहत के आसार

प्रदेश के धौलपुर, भरतपुर सहित पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं।

जयपुर। प्रदेश के धौलपुर, भरतपुर सहित पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बीते 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर तथा पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई है। जयपुर, दौसा, सीकर, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, कोटा, झालावाड़ और बारां जिले में कहीं कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश मित्रपुरा (सवाईमाधोपुर) में 93 व पश्चिमी राजस्थान के ओसिया(चुरू) में 39 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

राज्य में आगामी 5 दिन भारी बारिश की संभावना नहीं
उत्तर प्रदेश के ऊपर बना अवदाब (डिप्रेशन) आज कमजोर होकर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके अगले 12 घंटों में और कमजोर होकर लो प्रेशर बनने की संभावना है।

अधिकांश भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में आज से ही राहत मिलने की संभावना है। आज भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 14 से 17 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने तथा अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द  हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द 
विधायकपुरी थाना पुलिस ने छह राज्यों में चोरी, लूट और डकैती के 72 से अधिक मामलों में वांछित ₹5,000 के...
खड़गे ने की सिद्दारमैया और शिवकुमार से मुलाकात, क्या कनार्टक में होने वाला है नेतृत्व परिर्वतन?  
नीति आयोग की रिपोर्ट में राजस्थान का डंका, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के नवाचारों को मिली राष्ट्रीय पहचान
ट्रेनों में आग की घटनाओं के लिए असामाजिक तत्व जिम्मेदार : शौचालय से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद, किसी ने फेंकी जलती हुई वस्तु!
इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला ने की मोदी से मुलाकात, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
गुर्जर समाज मनाएगा देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव आरक्षण आंदोलन के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
मोदी और शाह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय: भजन लाल शर्मा