पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के सांसद बेटे दुष्यंत सिंह की भी क्रिकेट में एंट्री

27 को लड़ सकते हैं झालावाड़ जिला संघ के अध्यक्ष का चुनाव

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के सांसद बेटे दुष्यंत सिंह की भी क्रिकेट में एंट्री

जिला क्रिकेट संघों में पहले से ही कई राजनेता पदाधिकारी बने हैं।

जयपुर। झालावाड़ के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह भी अब राजस्थान की क्रिकेट राजनीति में उतर आए हैं। दुष्यंत सिंह को गत दिनों झालावाड़ जिला क्रिकेट संघ से सम्बद्ध भारत क्रिकेट क्लब में अध्यक्ष चुना गया है। अब उनका झालावाड़ जिला संघ में 27 अक्टूबर को होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव में भी चुना जाना तय माना जा रहा है। हालांकि इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। दुष्यंत सिंह अगर झालावाड़ जिला संघ में चुनकर आते हैं, तो वे आरसीए का चुनाव लड़ने की पात्रता हासिल कर लेंगे। झालावाड़ जिला क्रिकेट संघ की ओर से 27 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में पर्यवेक्षक भेजने के लिए आरसीए की एडहॉक कमेटी के साथ ही राजस्थान खेल परिषद को भी चिट्टी भेजी गई है। 

सीपी जोशी और वैभव गहलोत रह चुके हैं अध्यक्ष
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. सीपी जोशी जैसे बड़े राजनेता पहले भी आरसीए के अध्यक्ष रह चुके हैं। दोनों ही दो-दो बार आरसीए के अध्यक्ष बने। 

ये राजनेता पहले से हैं जिला संघों में
जिला क्रिकेट संघों में पहले से ही कई राजनेता पदाधिकारी बने हैं। राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा हाल ही प्रतापगढ़ के अध्यक्ष बनकर आए हैं, वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पिंकेश जैन जिले के सचिव हैं। पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव अलवर, पूर्व मंत्री और सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी और भाजपा नेता श्रवण चौधरी सीकर से, मंत्री मदन दिलावर के बेटे पवन दिलावर बारां से, मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह नागौर से, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह चूरू से, भाजपा नेता डीडी कुमावत सवाई माधोपुर से आरसीए की राजनीति में एंट्री कर चुके हैं। कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा धौलपुर, पूर्व कांग्रेस विधायक संयम लोढ़ा सिरोही, भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी गंगानगर और भाजपा नेता रामपाल शर्मा पहले से ही भीलवाड़ा में पदाधिकारी बने हैं। 

झालावाड़ में 27 अक्टूबर को होने वाले अध्यक्ष समेत दो पदों के चुनाव को लेकर सचिव फारुख ने ऑब्जर्वर के लिए पत्र भेजा है लेकिन इस बारे में जानकारी एडहॉक कमेटी के कन्वीनर जयदीप बिहाणी ही बता पाएंगे, चूंकि आब्जर्वर की नियुक्ति उन्हीं को करनी है। चुनाव में कौन-कौन उम्मीदवार बन रहा है, इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। 
-धर्मवीर सिंह शेखावत, सदस्य एडहॉक कमेटी

Read More महिला के जैकेट से गिरी नोटों की गड्डी लेकर फरार : 50 हजार लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार हुए बरामद

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प