एक्सआईएमआई में नए विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स पार्टी आयोजित, छात्रों को बेहतर अवसरों के लिए निरंतर प्रयास करने की दी प्रेरणा 

भविष्य में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की शुभकामनाएं दीं

एक्सआईएमआई में नए विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स पार्टी आयोजित, छात्रों को बेहतर अवसरों के लिए निरंतर प्रयास करने की दी प्रेरणा 

एक्सआईएमआई जयपुर ने नए छात्रों के स्वागत के लिए 007-एक नई शुरुआत थीम के साथ फ्रेशर्स इवेंट आयोजित किया।

जयपुर। एक्सआईएमआई जयपुर ने नए छात्रों के स्वागत के लिए 007-एक नई शुरुआत थीम के साथ फ्रेशर्स इवेंट आयोजित किया। निदेशक डॉ. मधु शर्मा ने छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने और बेहतर अवसरों के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

समारोह में मिसेज इण्डिया-2024 पूनम गिडवानी और सेंट जेवियर्स कॉलेज के समन्वयक डॉ. मीता शर्मा ने छात्रों को सम्मानित किया और उन्हें भविष्य में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की शुभकामनाएं दीं। फादर अब्राहम अमल राज ने छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की मेजबानी लावण्या मणि और मानसी शर्मा ने की, जबकि समन्वयक पूजा गोलानी, किरण चौधरी, पृथ्वी सिंह राठौर और रिंकी गुर्जर ने सक्रिय भूमिका निभाई। डेविड स्टीफन और अंशिका गुर्जर को मिस्टर और मिस फ्रे शर्स चुना गया। समापन एक शानदार डीजे नाइट और जलपान के साथ हुआ।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री ताकाइची की युद्ध नीतियों के खिलाफ टोक्यो में Gen Z का भारी विरोध प्रदर्शन: मिसाइल लॉन्चरों की तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, गंभीर मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने की मांग प्रधानमंत्री ताकाइची की युद्ध नीतियों के खिलाफ टोक्यो में Gen Z का भारी विरोध प्रदर्शन: मिसाइल लॉन्चरों की तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, गंभीर मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने की मांग
जापान में पीएम सनाए ताकाइची की सैन्य नीतियों के खिलाफ टोक्यो की संसद के बाहर हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया।...
अखिलेश यादव ने लगाया केंद्र सरकार पर सनातन परंपराओं का अपमान का आरोप, शंकराचार्य मुद्दे पर साधा निशाना 
दोनों कीमती धातुओं में सीमित घट-बढ़ : चांदी सस्ती और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव 
आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट 
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल
झुंझुनूं के ‘रीढ़ का टीला’ में मिला हजारों साल पुराने मानव बसावट का प्रमाण : पुरातात्विक उत्खनन में प्रागैतिहासिक औज़ार, मंदिर स्थापत्य और 11वीं-12वीं शताब्दी की मूर्तियों के मिले अवशेष 
जयपुर पुलिस आयुक्त की 14 मार्च को जनसुनवाई : बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा एवं बिंदायका थानों के परिवादियों की करेंगेे जनसुनवाई