हाथी गांव में पहली बार मनेगी गणेश चतुर्थी हाथियों के साथ तीन दिन होगा गणपति का पूजन

यह कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा। इस दौरान हाथी गांव में गणेशजी विराजमान होंगे

हाथी गांव में पहली बार मनेगी गणेश चतुर्थी हाथियों के साथ तीन दिन होगा गणपति का पूजन

हथिनी चन्दा गणेशजी को माला पहनाएगी। वहीं शाम को गणेशजी की होने वाली पूजा में विशेषकर हाथी भी सम्मिलित होंगे।

जयपुर। जयपुर आने पर देशी और विदेशी पर्यटकों में हाथी सवारी के प्रति आकर्षण देखा जाता है। आमेर महल के अलावा पर्यटकों को दिल्ली रोड स्थित हाथी गांव में भी सवारी कराई जाती है। अब इस गांव में पहली बार शनिवार के दिन सात सितम्बर को हाथी गांव विकास समिति की ओर से गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। यह कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा। इस दौरान हाथी गांव में गणेशजी विराजमान होंगे। हथिनी चन्दा गणेशजी को माला पहनाएगी। वहीं शाम को गणेशजी की होने वाली पूजा में विशेषकर हाथी भी सम्मिलित होंगे। समिति अध्यक्ष बल्लू खान, महासचिव अब्दुल रऊफ ने बताया कि गणेश उत्सव के दौराान सोमवार को हाथी गांव में बनी तलाई में गणेशजी की मूर्ति विसर्जित की जाएगी।

गणेशजी की बनवाई ईको-फ्रेंडली मूर्ति
हाथी गांव विकास समिति के अध्यक्ष बल्लू खान ने बताया कि यहां गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। इसके लिए विशेषरूप से ईको-फ्रेंडली मिट्टी की गणेशजी की मूर्ति बनवाई गई है। उन्होंने कहा कि इस पर्व को मनाने से प्रदेश के साथ ही देश में सद्भावना और भाईचारे का संदेश जाएगा। गणेश चतुर्थी मनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पूरे विधि विधान के साथ गणेशजी विराजमान किए जाएंगे। 

गंगा-जमुना तहजीब की अच्छी मिसाल होगी। हाथी को गणेशजी का रूप मानते हैं। हाथी गांव में गणेश चतुर्थी मनाने से सामाजिक सौहार्द्र का अच्छा संदेश जाएगा। देश और दुनिया में जब हाथियों की बात आती है तो प्रदेश की इस जगह को जरूर याद किया जाता है। इस उत्सव में पर्यटकों को भी शामिल किया जाना चाहिए। 
-संजय कौशिक, पर्यटन विशेषज्ञ 

Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत