मोदी के सीकर कार्यक्रम में किया बर्ताव उचित नहीं, मुझे दुख हुआ: गहलोत

कहा- मुख्यमंत्री के भाषण को निकालना ठीक नहीं है

मोदी के सीकर कार्यक्रम में किया बर्ताव उचित नहीं, मुझे दुख हुआ: गहलोत

सीएम गहलोत ने कहा कि पीएम का जो कार्यक्रम था, ऐसे कार्यक्रम राज्य सरकारें खुद करती हैं। ऐसे कार्यक्रमों में राज्य के मुख्यमंत्री का भाषण भी होता है। उसमें से मुख्यमंत्री के भाषण को निकालना ठीक नहीं है।

जयपुर। पीएम मोदी के सीकर दौरे में सीएम अशोक गहलोत को आमंत्रित नहीं करने के विवाद में गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा।
अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा कार्यक्रम देखा है। मुझे भी वहां पर बोलना था, लेकिन अचानक रात को पीएमओ से बदलाव की सूचना आई। मैंने कहा कि यह तरीका ठीक नहीं है। पीएम का जो कार्यक्रम था, ऐसे कार्यक्रम राज्य सरकारें खुद करती हैं। ऐसे कार्यक्रमों में राज्य के मुख्यमंत्री का भाषण भी होता है। उसमें से मुख्यमंत्री के भाषण को निकालना ठीक नहीं है। सेंट्रल स्पॉन्सर स्क्रीम के कार्यक्रम होते हैं, जो राज्य सरकार के स्तर पर आयोजित कराए जाते हैं और राज्य सरकार चीफ गेस्ट के रुप में पीएम या अन्य नेताओं को बुलाती है। मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम में मेरा संबोधन होता तो मैं ज्यादा से ज्यादा पीएम का स्वागत करता। उनसे कुछ मांग रखता। जो तीन जिले बचे हैं, जहां मेडिकल कॉलेज नहीं है, वहां भी इसकी शुरुआत की मांग करता। जिस प्रकार का व्यवहार किया गया वह उचित नहीं है, कल कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर का फोन भी आया था। उनसे मेरी बात हुई थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा
लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण से जुड़ी टिप्पणियों पर हंगामा हो गया। उन्होंने...
जेल में बंदियों ने प्रवासी राजस्थानी दिवस पर बनाई अद्भुत सैंड आर्ट, संस्कृति और गौरव का अनूठा प्रदर्शन
कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत : रैपीडो से कमरे पर लौट रहा था युवक, चार वाहन पुलिस कस्टडी में 
“फिक्की फ्लो जयपुर में शोभा डे की प्रेरक शाम — ‘एम्ब्रेसिंग द सेंसुअल सेल्फ’ ने जगाया आत्म-अभिव्यक्ति और नारीत्व का नया दृष्टिकोण”
7 डिजिट गड़बड़झाले पर सख्त परिवहन मुख्यालय: 20 दिसंबर तक अनिवार्य एफआईआर, दोषी कार्मिकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गड़बड़ी पाये जाने पर एयरलाइंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू
मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक समेत दो मोबाइल बरामद