गहलोत ने नन्हें स्केच आर्टिस्ट अर्जुन का बढ़ाया हौसला

आटोग्राफ  देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया

गहलोत ने नन्हें स्केच आर्टिस्ट अर्जुन का बढ़ाया हौसला

गहलोत को अर्जुन ने उनके पोर्ट्रेट के साथ मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और 500 रुपए में गैस सिलेंडर पर आधारित स्केच भेंट किए।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को बांसवाड़ा के नन्हे स्केच आर्टिस्ट अर्जुन शुक्ला को मुख्यमंत्री निवास पर बुलाकर उत्साहवर्धन किया। गहलोत ने कक्षा पांच में पढ़ रहे 11 वर्षीय अर्जुन की एक पेंटिंग पर आटोग्राफ  देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। साथ ही, स्केच बोर्ड और संबंधित आवश्यक सामग्री देकर हौसला बढ़ाया। गहलोत को अर्जुन ने उनके पोर्ट्रेट के साथ मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और 500 रुपए में गैस सिलेंडर पर आधारित स्केच भेंट किए। साथ ही उन्होंने आंखों पर पट्टी बांधकर एक पुस्तक की कुछ पंक्तियां पढ़कर भी सुनाई। अर्जुन ने बताया कि कोरोना काल में उन्होंने स्केच करना सीखा है। मेरा सपना आईएएस बनना है। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय, जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्य मंत्री अर्जुन बामनिया, अर्जुन के पिता हार्दिक शुक्ला, माता निधि शुक्ला और मनीष देव उपस्थित रहे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

रोड चालान राजस्व और ओवरलोड कार्रवाई में आरटीओ प्रथम प्रदेश में अव्वल, 18 हजार से अधिक मामलों में कार्रवाई रोड चालान राजस्व और ओवरलोड कार्रवाई में आरटीओ प्रथम प्रदेश में अव्वल, 18 हजार से अधिक मामलों में कार्रवाई
रोड चालान राजस्व व ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के मामले में जयपुर आरटीओ प्रथम ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान...
बर्लिन पहुंचे राहुल गांधी, ओवरसीज कांग्रेस ने किया जोरदार स्वागत, प्रवासी भारतीयों से करेंगे संवाद
53 वर्ष के हुए जॉन अब्राहम : मॉडलिंग से की करियर की शुरूआत, जानें अभिनेता से निर्माता बनने तक के सफर के बारे में 
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरिदेव जोशी को विधानसभा में दी गई पुष्पांजलि, वासुदेव देवनानी ने कहा- राजस्थान की राजनीति के सशक्त स्तंभ और अनुभवी जननेता थे हरिदेव जोशी
पीएम मोदी ने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए जाने पर इथियोपिया सरकार का आभार व्यक्त किया, बोलें-मेरे लिए बहुत गर्व की बात
आरजीएचएस अधिकृत केमिस्टों छह महीने से नहीं हुआ भुगतान, सरकार से लगाई गुहार
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, कल से 50 प्रतिशत कर्मचारी करेंगे घर से काम, जानें पूरा मामला