हैंडीक्राफ्ट एक्सपो को जयपुर और जोधपुर में जारी रखा जाए: गहलोत

हैंडीक्राफ्ट एक्सपो को जयपुर और जोधपुर में जारी रखा जाए: गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में हैंडीक्राफ्ट इंटरनेशनल एक्सपो के लिए बजट प्रावधान ही नहीं होने पर आश्चर्य जताया है।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में हैंडीक्राफ्ट इंटरनेशनल एक्सपो के लिए बजट प्रावधान ही नहीं होने पर आश्चर्य जताया है।

गहलोत ने कहा है कि राजस्थान में हैंडीक्राफ्ट्स एवं अन्य लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार ने जयपुर एवं जोधपुर में इंटरनेशनल एक्सपो लगाने का प्रस्ताव रखा एवं जोधपुर में एक्सपो आयोजित भी किया था। इस एक्सपो में देश-विदेश से व्यापारी आए एवं इसका लाभ राजस्थान के हैंडीक्राफ्ट निर्माताओं को मिला और उनकी आय में बढ़ोत्तरी हुई। विदेशी व्यापारियों एवं ग्राहकों के आने से राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। यह आश्चर्य का विषय है कि इस बजट में हैंडीक्राफ्ट इंटरनेशनल एक्सपो के लिए बजट प्रावधान ही नहीं किया गया है। यह हैंडीक्राफ्ट उद्योग से जुड़े लोगों के लिए बड़ा झटका है। जोधपुर के माननीय सांसद भारत सरकार में पर्यटन मंत्री भी हैं परन्तु उन्होंने भी इस विषय को राज्य सरकार के सामने नहीं रखा। मैं राज्य सरकार से अपील करता हूं कि राजस्थान में हैंडीक्राफ्ट्स को बढ़ावा देने वाले इस एक्सपो को जोधपुर एवं जयपुर में जारी रखा जाए एवं अन्य संभाग मुख्यालयों पर भी वहां के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र