उज्ज्वला योजना में पुरुष मुखिया को कनेक्शन के नियम बनने पर करेंगे अमल: गोदारा

अभी कनेक्शन महिला को ही दिया जाता है

उज्ज्वला योजना में पुरुष मुखिया को कनेक्शन के नियम बनने पर करेंगे अमल: गोदारा

मंत्री ने कहा कि भविष्य में इस तरह के अगर कोई नियम बनते हैं तो निश्चित तौर पर इस पर अमल किया जाएगा।

जयपुर। विधानसभा कार्यवाही में प्रश्नकाल के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पुरुष मुख्य परिवारों को गैस कनेक्शन की सुविधा को लेकर प्रश्न उठा। विधायक श्रीचंद्र कृपलानी के प्रश्न पर खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने जवाब दिया कि अभी कनेक्शन महिला को ही दिया जाता है। पूरक सवाल में विधायक कृपलानी ने कहा कि गैस कनेक्शन के लिए पुरुष मुखिया को क्या सरकार मंशा रखती है या नहीं रखती है।

मंत्री ने जवाब दिया कि यह केंद्र के नियम केंद्र के हैं। आप तीन बार केंद्र में जाकर आ चुके हैं। पूरक सवाल करते हुए कृपलानी ने कहा कि जिनकी शादी नहीं हुई और गरीब तबके में आते हैं क्या उन पुरुषों को कनेक्शन देने की मंशा सरकार रखती है या नहीं ? मंत्री ने कहा कि भविष्य में इस तरह के अगर कोई नियम बनते हैं तो निश्चित तौर पर इस पर अमल किया जाएगा।

 

Read More उधमपुर बस हादसा : राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जताया शोक, मृतकों की आत्मा की शांति की कामना

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विधायक कालीचरण सराफ ने किया कैलगिरी आई हॉस्पिटल में ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण विधायक कालीचरण सराफ ने किया कैलगिरी आई हॉस्पिटल में ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण
विधायक कालीचरण सराफ ने मालवीय नगर स्थित कैलगिरी आई हॉस्पिटल में नई ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण किया। विधायक कोष...
शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 756 अंक टूटकर 78,516 पर,आईटी कंपनियों में बिकवाली से टूटे प्रमुख सूचकांक
बार काउंसिल चुनाव में 8974 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, 23 पदों के लिए 234 उम्मीदवार मैदान में
डिप्टी कमांडेंट गृह रक्षा परीक्षा 2025 : काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर, 24 अप्रैल को होना होगा उपस्थित
कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के साथ विश्वासघात किया : प्रवीन खंडेलवाल
जयपुर की ऊषा दशोरा का कमाल : ‘मैंने कभी चिड़िया नहीं देखी’ का दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन
ट्रंप ने की 8 ईरानी महिलाओं की रिहाई की अपील : विरोध-प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए मिली थी फांसी की सजा, बोले- उन्हें नहीं पहुंचाएं कोई नुकसान