भरतपुर और बीकानेर विकास प्राधिकरण में पद संरचना में बदलाव, सरकार ने जारी किया आदेश

बीकानेर विकास प्राधिकरण में भी समान संशोधन किए गए

भरतपुर और बीकानेर विकास प्राधिकरण में पद संरचना में बदलाव, सरकार ने जारी किया आदेश

नगरीय विकास विभाग ने भरतपुर और बीकानेर विकास प्राधिकरण में पद संरचना में महत्वपूर्ण बदलाव किया है

जयपुर। नगरीय विकास विभाग ने भरतपुर और बीकानेर विकास प्राधिकरण में पद संरचना में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। विभाग ने 31 दिसंबर 2024 को जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए यह बदलाव किया। भरतपुर विकास प्राधिकरण में अभियांत्रिकी प्रकोष्ठ के निदेशक अभियांत्रिकी के पद को अतिरिक्त मुख्य अभियंता के स्थान पर मुख्य अभियंता के पद में परिवर्तित किया गया है। वहीं, विधि प्रकोष्ठ में निदेशक विधि के पद को उप विधि परामर्शी से बदलकर संयुक्त विधि परामर्शी कर दिया गया है।

इसी प्रकार, बीकानेर विकास प्राधिकरण में भी समान संशोधन किए गए हैं। अभियांत्रिकी प्रकोष्ठ में निदेशक अभियांत्रिकी के पद को मुख्य अभियंता में और विधि प्रकोष्ठ में निदेशक विधि के पद को संयुक्त विधि परामर्शी में परिवर्तित किया गया है। यह संशोधन वित्त विभाग की सहमति के आधार पर लागू किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आदेश में अंकित अन्य शर्तें और विवरण यथावत रहेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
प्रधानमंत्री मोदी ने स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए ₹10,000 करोड़ के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी...
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है, परमाणु समझौता न होने पर भयावह परिणाम भुगतने की दी चेतावनी
Weather Update : 17 और 18 फरवरी को हो सकती है बारिश, मौसम में हो सकता है बदलाव 
सेंट्रल पार्क में गूंजे भोले बाबा के जयकारे, अनाथ आश्रम की बालिकाओं ने निकाली शिव रैली