आईएएस शिखर अग्रवाल को कॉटेज-विला खरीदने पर सरकार का नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब

एंटी करप्शन ब्यूरो ने मामले में प्रीलिमिनरी इंक्वायरी दर्ज की

आईएएस शिखर अग्रवाल को कॉटेज-विला खरीदने पर सरकार का नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब
राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी आईपीएस प्रशाखा माथुर द्वारा एक ही कंपनी से 40 कॉटेज-विला खरीदने के मामले में सरकार ने सोमवार को शिखर अग्रवाल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

जयपुर। राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी आईपीएस प्रशाखा माथुर द्वारा एक ही कंपनी से 40 कॉटेज-विला खरीदने के मामले में सरकार ने सोमवार को शिखर अग्रवाल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी इस नोटिस में शिखर अग्रवाल को आगामी सात दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

वर्तमान में शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी प्रशाखा माथुर विदेश यात्रा पर हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों 10 नवंबर यानी दिवाली के बाद जयपुर लौटने वाले हैं।इस मामले के सामने आने के बाद सरकार ने शिखर अग्रवाल और प्रशाखा माथुर दोनों को उनके पदों से हटाकर एपीओ कर दिया था। वहीं, एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मामले में प्रीलिमिनरी इंक्वायरी (पीई) दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

2027 में उत्तराखंड फतह की तैयारी में कांग्रेस, खरगे-राहुल ने दिग्गज नेताओं के साथ बनाया चुनावी प्लान 2027 में उत्तराखंड फतह की तैयारी में कांग्रेस, खरगे-राहुल ने दिग्गज नेताओं के साथ बनाया चुनावी प्लान
नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने उत्तराखंड के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर 2027...
सफेद नीलगाय का दुर्लभ दीदार, जयपुर के पास दिखा कुदरत का अनोखा नजारा 
झुंझुनूं हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, घायलों के उपचार और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता के निर्देश 
यूडीएच विभाग की 96.94 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण, 3,985 परिवाद लंबित 
सोनिया गांधी ने की लालू प्रसाद यादव से मुलाकात, स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी, RJD सुप्रीमो ने कहा- पुराने दिनों की यादें हुई ताजा 
राइड बुक करने पर युवक से गाली-गलौज, लोकेशन पर बुलाकर की मारपीट
पत्नी के शौक ने बनाया चोर: शोरूम से चुराई 23 लाख की कार लेकिन GPS ने खोल दी पोल, जानें पूरा मामला ?