बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाए भारत सरकार: खाचरियावास

हिंदुओं और मंदिरों की सुरक्षा खतरे में

बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाए भारत सरकार: खाचरियावास

आज की भारत सरकार बातें बहुत बड़ी-बड़ी करती है, लेकिन जहां हिंदुओं और मंदिरों को सुरक्षा देने की बात आती है, वह कदम पीछे हटा लेती है। 

जयपुर। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं और मंदिरों की सुरक्षा खतरे में है। केंद्र में भाजपा की सरकार है, भारत सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए भारत सरकार। खाचरियावास ने कहा कि सरकार हिंदुओं के अधिकारों की कभी सुरक्षा नहीं करती, लेकिन जब वोट की बात आती है तो हिंदू एकता और हिंदू सुरक्षा के नाम पर और दंगे के नाम पर वोट मांगती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय बांग्लादेश में जब अल्पसंख्यक हिंदुओं पर जुल्म हो रहे थे तब पाकिस्तान की सरकार के जुल्म के खिलाफ तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत की फौज को बांग्लादेश में भेजा और उनकी सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की। आज की भारत सरकार बातें बहुत बड़ी-बड़ी करती है, लेकिन जहां हिंदुओं और मंदिरों को सुरक्षा देने की बात आती है, वह कदम पीछे हटा लेती है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार का इनामी अपराधी प्रदीप तंवर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार का इनामी अपराधी प्रदीप तंवर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
जयपुर पश्चिम में वैशाली नगर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत एक साल से फरार 25 हजार रुपए के...
जयपुर एयरपोर्ट : मुंबई फ्लाइट साढ़े तीन घंटे लेट, यात्री परेशान
मिडिल ईस्ट जंग: इराक के ड्रोन हमले में फ्रांसीसी सैनिक की मौत, कई अन्य घायल, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दी चेतावनी
अमेरिकी और इजरायली को नाराज करने से बच रही सरकार : खामेनेई की मौत पर मौन क्यों? जयराम बोले वजह बताएं सरकार
सरकारी विश्राम गृहों में चाय-नाश्ता और भोजन महंगा : नई दरें लागू, जानें कीमत 
ऑपरेशन क्लीन स्वीप : प्याज की फसल में अफीम के 363 पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप पर ED का शिकंजा: 581.65 करोड़ रुपये की 31 संपत्तियां जब्त, तलाशी के बाद कार्रवाई का आदेश