सरकारी स्कूलों में फ्री टेबलेट के साथ अब 2 साल तक मिलेगा मुफ्त इंटरनेट

बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई में सहूलियत मिल सकेगी

सरकारी स्कूलों में फ्री टेबलेट के साथ अब 2 साल तक मिलेगा मुफ्त इंटरनेट
योजना का मकसद यह है कि टेबलेट के साथ इंटरनेट फ्री मिलने से बच्चों को आॅनलाइन पढ़ाई में सहूलियत मिल सकेगी।

जयपुर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के प्रतिभावान बच्चों के लिए राज्य सरकार अब टेबलेट के साथ तीन साल का फ्री इंटरनेट कनेक्शन भी देने जा रही है। इसमें 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के मेरिटोरियस छात्रों को यह फ्री इंटरनेट सिम उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग 55 हजार 800 सिम खरीदने जा रहा है। सिम में बच्चों को तीन साल तक प्रतिदिन एक जीबी डाटा नि:शुल्क मिलेगा। राज्य सरकार की ओर से अब तक प्रदेश के 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अब तक सिर्फ टेबलेट ही दिए जाते थे, लेकिन अब विभाग की ओर से टेबलेट के साथ ही तीन साल का इंटरनेट भी दिया जाएगा। योजना का मकसद यह है कि टेबलेट के साथ इंटरनेट फ्री मिलने से बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई में सहूलियत मिल सकेगी।

55 हजार 800 सिम खरीदेंगे
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए पहले चरण में करीब 55 हजार 800 सिम खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए योजना पर करीब 18 करोड़ रुपए सरकार खर्च करने जा रही है। शिक्षा विभाग के अनुसार इसी महीने के अंत तक यह खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और आने वाले सत्र में बच्चों को टेबलेट के साथ ही तीन साल का फ्री इंटरनेट भी मिल सकेगा। इसके तहत प्रतिदिन एक जीबी डेटा यानी प्रतिमाह तीस जीबी डेटा मिल सकेगा और काम न आने पर यह डेटा अगले माह जुड़ सकेगा।

 

Tags: internet

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम