दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड : 65 वर्षीय महिला और 5 वर्षीय नाती की घर में घुसकर निर्मम हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

भयावह दृश्य देखकर उसने तुरंत सरपंच को सूचना दी

दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड : 65 वर्षीय महिला और 5 वर्षीय नाती की घर में घुसकर निर्मम हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

अज्ञात बदमाशों ने घर में अकेली रह गई 65 वर्षीय गोरी देवी पत्नी धन्ना कलासुआ और उसके 5 वर्षीय नाती सुरेंद्र (सुरेश) की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों के शव अत्यंत क्षत-विक्षत अवस्था में मिले, जिन पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। जानकारी के अनुसार, घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य पास में चल रहे सत्संग कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर घर में घुस आए और गोरी देवी तथा उसके नाती पर हमला कर दिया।

सलूमर। सलूंबर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र के घोड़ासर (जहाद फला) गांव में शुक्रवार देर रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला दोहरा हत्याकांड सामने आया। अज्ञात बदमाशों ने घर में अकेली रह गई 65 वर्षीय गोरी देवी पत्नी धन्ना कलासुआ और उसके 5 वर्षीय नाती सुरेंद्र (सुरेश) की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों के शव अत्यंत क्षत-विक्षत अवस्था में मिले, जिन पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। जानकारी के अनुसार, घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य पास में चल रहे सत्संग कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर घर में घुस आए और गोरी देवी तथा उसके नाती पर हमला कर दिया। महिला के दोनों पैरों पर कई गहरे प्रहार किए गए थे, जबकि मासूम सुरेंद्र का गला रेतकर हत्या की गई। सुरेंद्र कुछ दिन पहले ही अपनी नानी के घर आया था। वारदात का खुलासा तब हुआ जब देर रात घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर एक पड़ोसी मौके पर पहुंचा। वहां का भयावह दृश्य देखकर उसने तुरंत सरपंच को सूचना दी।

सरपंच ने सेमारी थाना पुलिस को अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शनिवार सुबह सलूंबर एसपी राजेश यादव, डिप्टी चांदमल सिंघारिया और एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि वारदात में दो से तीन बदमाश शामिल हो सकते हैं। शोर-गुल होने के कारण संभवतः आरोपी बिना लूट किए ही फरार हो गए। हालांकि घर से किसी सामान की चोरी हुई है या नहीं, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। दोनों शवों को सेमारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। इस निर्मम घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है तथा आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे