सामाजिक न्याय विभाग मुख्यालय में खुलेगा ‘हेल्प डेस्क’, योजनाओं की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

समस्त शाखाओं के कार्मिक उपस्थित रहे

सामाजिक न्याय विभाग मुख्यालय में खुलेगा ‘हेल्प डेस्क’, योजनाओं की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मुख्यालय पर योजनाओं से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु “हेल्प डेस्क (समाधान कक्ष)” स्थापित किया जाएगा। मंत्री अविनाश गहलोत और अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा के निर्देश पर यह पहल लागू। अंबेडकर भवन में अधिकारियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया।

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए मुख्यालय पर शीघ्र ही “हेल्प डेस्क (समाधान कक्ष)” स्थापित किया जाएगा। यह पहल विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत योजनाओं से संबंधित शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

अंबेडकर भवन में विभाग की सभी शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों एवं संबंधित कार्मिकों को समाधान कक्ष की कार्यप्रणाली का विस्तृत तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में समस्या दर्ज करने की प्रक्रिया, मॉनिटरिंग तंत्र और त्वरित निस्तारण प्रणाली की जानकारी प्रदान की गई।

निदेशक आशीष मोदी ने बताया कि इस प्रकार का नवाचार पूर्व में माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर में सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है, जिससे कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ था। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय विभाग में भी आने वाले समय में कई नवाचार लागू किए जाएंगे, ताकि लाभार्थियों को निर्धारित समय-सीमा में समाधान मिल सके और जवाबदेही सुनिश्चित हो।

Read More वायु सेना की ओर से रिहर्सल : जलमहल के ऊपर गरजेंगे जेट, सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम का जयपुर में भव्य एयर शो

संयुक्त निदेशक (आईटी) माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर गौरव शर्मा ने समाधान कक्ष प्रणाली के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आधुनिक डिजिटल तंत्र के माध्यम से योजनाओं से जुड़ी समस्याओं की ऑनलाइन ट्रैकिंग, निगरानी और शीघ्र निस्तारण संभव होगा।

Read More यूनिवर्सिटीज में विमर्श शुल्क पर सदन में हंगामा, जूली और मंत्री के बीच तीखी बहस और हंगामा

संयुक्त निदेशक (आईटी) सामाजिक न्याय अमर सिंह मीणा ने बताया कि समाधान कक्ष में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण के त्वरित निस्तारण का लक्ष्य तय किया गया है। नियमित मॉनिटरिंग और फीडबैक प्रणाली के जरिए इसकी प्रभावशीलता का मूल्यांकन भी किया जाएगा, ताकि आवश्यकता अनुसार सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।

Read More अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 80 लाख रुपये का विदेशी OG गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त निदेशक जेपी बैरवा, नसीम खान, रीना शर्मा, सूंडाराम मीणा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और समस्त शाखाओं के कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

BSNL डायरेक्टर का ‘रॉयल’ प्रयागराज दौरा पड़ा भारी, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला BSNL डायरेक्टर का ‘रॉयल’ प्रयागराज दौरा पड़ा भारी, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला
प्रयागराज दौरे के लिए BSNL अधिकारी ने बनाया 'लॉजिस्टिक्स प्लान'। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रद्द किया दौरा। सरकारी संसाधनों...
जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल में 2 महीने से नहीं मिला वेतन, नाराज ठेका कार्मिकों ने किया प्रदर्शन
'साढ़े 3 करोड़ लोग मरने वाले थे, मैंने रूकवाया भारत-पाक परमाणु युद्ध': अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का फिर वही राग
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 16 करोड़ से पेयजल सुविधाओं का विकास, 9,519 केंद्र होंगे लाभान्वित
18 यात्रियों को लेकर 18 महीने बाद फिर चली भारत-बांग्लादेश के बीच मैत्री बस, दोनों देशों के बीच बहाल हुई मैत्री सेवा 
डीवीसीएम माओवादी मल्लेश का बीएसएफ कैंप में आत्मसमर्पण : नक्सलवाद छोड़ मुख्यधारा में शामिल, बीएसएफ अधिकारियों ने बताया- सरकार की पुनर्वास योजना का मिलेगा लाभ
'रूट्स टू विंग्स' थीम पर जयपुर में जुटेगी महिला शक्ति : 27 से 'विमेंस इंटरनेशनल समिट ऑन एंटरप्रेन्योरशिप', स्मृति ईरानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगी उद्घाटन