वायु सेना की ओर से रिहर्सल : जलमहल के ऊपर गरजेंगे जेट, सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम का जयपुर में भव्य एयर शो

अद्भुत करतबों का करेगी प्रदर्शन

वायु सेना की ओर से रिहर्सल : जलमहल के ऊपर गरजेंगे जेट, सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम का जयपुर में भव्य एयर शो
चीन, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, सिंगापुर और यूएई जैसे देशों में अंतरराष्टÑीय एयर शो में इस टीम ने भारतीय वायुसेना की पेशेवर दक्षता का परचम लहराया है।

जयपुर। भारतीय वायुसेना की शान और देश की प्रतिष्ठित एरोबैटिक इकाई सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम एक बार फिर जयपुर के आसमान में रोमांच बिखेरने जा रही है। 20 और 22 फरवरी को जलमहल के ऊपर होने वाले इस भव्य एयर शो में टीम अपने 9 विमानों के साथ अद्भुत करतबों का प्रदर्शन करेगी। भारतीय वायुसेना के एम्बेसडर्स के रूप में जानी जाने वाली यह टीम अपनी सटीकता, अनुशासन और बेजोड़ टीमवर्क के लिए विश्व प्रसिद्ध है। लाल-सफेद रंग से सजे हॉक एमके-132 जेट विमानों पर उड़ान भरती यह टीम खूबसूरत लूप, बैरल रोल, उलटी उड़ान और दर्शकों की पसंदीदा डीएनए जैसी जटिल एरोबैटिक संरचनाओं से रोमांच पैदा करेगी। केवल 5 मीटर से भी कम दूरी पर बेहद करीबी गठन में उड़ान भरना पायलटों के उच्च कौशल और तालमेल का प्रमाण है। वर्ष 1996 में स्थापित सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम एशिया की एकमात्र नौ-विमान एरोबैटिक टीम है और अब तक देश-विदेश में 800 से अधिक प्रदर्शन कर चुकी है। चीन, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, सिंगापुर और यूएई जैसे देशों में अंतरराष्टÑीय एयर शो में इस टीम ने भारतीय वायुसेना की पेशेवर दक्षता का परचम लहराया है।

टीम का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन अजय दसरथी कर रहे हैं। खास बात यह है कि टीम के तीन पायलट जयपुर से हैं, जिससे यह आयोजन शहरवासियों के लिए और भी गौरवपूर्ण बन गया है। हाल ही में स्वदेशी रूप से विकसित रंगीन स्मोक पॉड्स के जुड़ने से टीम आसमान में तिरंगे के रंग बिखेरेगी, जो देश की तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक होगा।

 

 

Read More सांभर झील में ऐसा क्या बदला कि हजारों फ्लेमिंगो ने यहीं बसाया अपना संसार? 4 हजार घोंसलों में पनप रही नई जिंदगी

Tags: jalmahal

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से आयोजित सालभर...
भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास
धनतेरस पर परंपरा और कारोबार का संगम, लक्ष्मी पूजन के साथ होगी बही खातों की पूजा
योजनाओं का लाभ वोटर आईडी से जोड़ना लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों पर हमला: राहुल गांधी
धनतेरस पर गणेश जी के दरबार में उमड़ा नए वाहनों का रेला, जयपुर में 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान
NPS में बड़ा बदलाव: अब एक मंच पर दिखेंगी सभी पेंशन योजनाएं, निवेशकों को मिलेगा तुलना का मौका
धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी की रौनक, चांदी के गिफ्ट कॉइन एन्वलप बने आकर्षण