जयपुर में तेज रफ्तार का कहर : चाट के ठेले में घुसी बेकाबू कार, एक की मौत, एक गंभीर घायल

मृतक की पहचान हनुमान सिंह के रूप में की गई 

जयपुर में तेज रफ्तार का कहर : चाट के ठेले में घुसी बेकाबू कार, एक की मौत, एक गंभीर घायल

जयपुर के बनीपार्क थाना इलाके में कलेक्ट्रेट सर्किल के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर चाट के ठेले में घुस गई। हादसे में हनुमान सिंह की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने कार जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जयपुर। बनीपार्क थाना इलाके में कलेक्ट्रेट सर्किल के पास तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगे चाट के ठेले में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान हनुमान सिंह के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वेस्ट थाना पुलिस दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल