एसआईआर मुद्दे पर सदन में हंगामा, विपक्ष के आरोपों को सत्तापक्ष ने किया खारिज

विपक्ष पर राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दा उछालने का आरोप

एसआईआर मुद्दे पर सदन में हंगामा, विपक्ष के आरोपों को सत्तापक्ष ने किया खारिज

राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को शून्यकाल में एसआईआर मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। विपक्ष ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार पर हमला बोला।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को शून्यकाल में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। विपक्ष ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार पर हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सदन में एसआईआर का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम काटे जा रहे हैं, खासकर कांग्रेस समर्थक इलाकों में। जूली ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा, कहीं ऐसा तो नहीं कि दिल्ली से चार्टर प्लेन जयपुर आया और पेन ड्राइव में फॉर्म भरकर नाम हटवा दिए गए। उन्होंने मांग की कि जनता के असली मुद्दों पर बहस हो और सरकार स्पष्ट जवाब दे, लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है। विपक्ष ने कोटा-बूंदी क्षेत्र सहित कई जगहों पर फर्जी फॉर्म-7 (नाम हटाने के आवेदन) दाखिल करने का दावा किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर मतदाताओं को लक्षित कर रही है, जिससे दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्ग प्रभावित हो रहा है।

दूसरी ओर, सत्ता पक्ष ने इन आरोपों का खंडन किया। मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि एसआईआर से संबंधित दस्तावेज सदन में पेश नहीं किए जा सकते, क्योंकि यह निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया है। सरकार ने दावा किया कि एसआईआर मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए है, न कि किसी राजनीतिक लाभ के लिए। उन्होंने विपक्ष पर राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दा उछालने का आरोप लगाया। जूली ने कहा कि सरकार तो हमें केवल इतना बता दें कि नाम कटवाने के लिए आपत्तियों के बंडल कंहा से आए थे। इसके बाद सदन में इस दौरान हंगामा भी हुआ, जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर नारेबाजी की। हंगामा बढ़ते देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी  कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी 
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए डीएमके और कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...
जेन-Z के विद्रोह से बैलेट तक, नेपाल में आज आम चुनाव: युवा लहर जीतेगी या दिग्गज नेता, नेपाल चुनाव से पहले पूर्व पीएम केपी ओली का बड़ा बयान 
होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन
लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला
खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल
अमेरिका-इजराइल v/s ईरान: महायुद्ध का 5वां दिन; ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी पनडुब्बी का हमला, सौ लोगों की मौत, कई लोग लापता
योजनाओं का आमजन तक पहुंचे लाभ : विभाग में नवनियुक्त कार्मिकों के प्रशिक्षण पर भी दिया जोर, समित शर्मा ने अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश