6 रोडवेज डिपो चालू नहीं करने पर सदन में पक्ष विपक्ष में हुई नोंकझोंक, जूली ने परिवहन मंत्री पर उठाए सवाल

नोहर बस डिपो भवन निर्माण को लेकर प्रश्न

6 रोडवेज डिपो चालू नहीं करने पर सदन में पक्ष विपक्ष में हुई नोंकझोंक, जूली ने परिवहन मंत्री पर उठाए सवाल

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस राज में घोषित 6 रोडवेज डिपो को चालू नहीं करने के मुद्दे पर पक्ष विपक्ष में नोंक झोंक। जूली और विधायक अमित चाचाण ने परिवहन मंत्री पर सवाल उठाए। नोहर बस डिपो भवन निर्माण को लेकर प्रश्न में विधायक अमित चाचान ने कहा कि पुरानी घोषणा भी पूरी नहीं हो रही।

जयपुर। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस राज में घोषित 6 रोडवेज डिपो को चालू नहीं करने के मुद्दे पर पक्ष विपक्ष में नोंक झोंक हुई। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और विधायक अमित चाचाण ने परिवहन मंत्री पर सवाल उठाए। नोहर बस डिपो भवन निर्माण को लेकर प्रश्न में विधायक अमित चाचान ने कहा कि पुरानी घोषणा भी पूरी नहीं हो रही है। परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने जवाब दिया कि पुरानी सरकार ने सिर्फ घोषणा की लेकिन काम नहीं किया। इनके बस स्टैंड के 1.20 करोड़ सैक्शन किए हैं।

जल्दी यह स्टैंड बन जाएगा। पूरक सवाल करते हुए अमित चाचान ने कहा कि गहलोत सरकार ने घोषणा की थी। अब इसे रोका जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष जूली ने कहा कि आप कह रहे हैं कि डिपो नहीं बन सकता। क्या आपने जो शर्ते तय की है ऐसा डिपो राजस्थान में कहीं नहीं है। मंत्री बैरवा ने कहा कि पुरानी सरकार में सिर्फ घोषणा हुई काम नहीं किया। बोर्ड बैठक में डिपो की जगह स्टैंड के लिए तय किया था,जिसे शीघ्र बनाया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल
Rajasthan Sampark पोर्टल पर 15 अप्रैल 2026 तक शिकायतों के निस्तारण में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिली। उपलब्ध आंकड़ों के...
दिग्गज कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली, प्रमुख सूचकांक टूटे, इन शेयरों में दिखा ज़ोरदार एक्शन
पीसीसी मुख्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन, व्यास को अर्पित की पुष्पांजलि
19 अप्रैल को चलेगी स्पेशल ट्रेन, रामदेवरा आवागमन में यात्रियों को विशेष सुविधा
महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय सर्वसम्मति से हो, इसका श्रेय विपक्ष को देने को भी मैं तैयार हूं : मोदी
यूक्रेन की सेना में विदेशी भर्ती का खुलासा: पोलैंड सीमा पर कोलंबियाई नागरिकों की एंट्री, भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जयपुर में सजेगा ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026 : जवाहर कला केन्द्र में 17 से 26 अप्रैल तक आयोजन, तैयारियों की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश