विधानसभा में प्रश्नकाल : अधिसूचनाएं व वार्षिक प्रतिवेदन होंगे पेश, राज्यपाल अभिभाषण पर बहस जारी

कई वार्षिक प्रतिवेदन भी पटल पर प्रस्तुत

विधानसभा में प्रश्नकाल : अधिसूचनाएं व वार्षिक प्रतिवेदन होंगे पेश, राज्यपाल अभिभाषण पर बहस जारी

विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे प्रश्नकाल से शुरू। प्रश्नकाल में तारांकित प्रश्नों की सूची में 24 तथा अतारांकित प्रश्नों की सूची में भी 24 प्रश्न शामिल ।

जयपुर। विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे प्रश्नकाल से शुरू। प्रश्नकाल में तारांकित प्रश्नों की सूची में 24 तथा अतारांकित प्रश्नों की सूची में भी 24 प्रश्न शामिल हैं। उच्च शिक्षा, कृषि, शिक्षा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जल संसाधन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सहकारिता और नगरीय विकास विभागों से जुड़े सवालों पर मंत्रियों से जवाब लिए जाएंगे। सदन के पटल पर आज विभिन्न अधिसूचनाएं भी रखी जाएंगी। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बेरवा परिवहन विभाग से संबंधित सात अधिसूचनाएं प्रस्तुत करेंगे। वहीं ऊर्जा विभाग की दो अधिसूचनाएं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर द्वारा सदन में रखी जाएंगी।

इसके अलावा आज कई वार्षिक प्रतिवेदन भी पटल पर प्रस्तुत होंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्री मंजू बाघमार राजस्थान राज्य महिला आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन सदन के समक्ष रखेंगी। उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जोधपुर–पाली–मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण, खुशखेड़ा–भिवाड़ी–नीमराना विकास प्राधिकरण, भिवाड़ी इंटीग्रेटेड विकास प्राधिकरण तथा सांभर साल्ट लिमिटेड के वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत राजस्थान वॉटर ग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड का वार्षिक प्रतिवेदन सदन में रखेंगे। वहीं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म राजस्थान पुलिस आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। विधानसभा में आज राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का दूसरा दिन है। अभिभाषण पर चर्चा आज भी जारी रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका