गोविंद देवजी मंदिर में होलिका उत्सव कल से 100 से अधिक कलाकार लगाएंगे हाजिरी

फूलों की होली होगी आकर्षण का केन्द्र

गोविंद देवजी मंदिर में होलिका उत्सव कल से 100 से अधिक कलाकार लगाएंगे हाजिरी

मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि मंदिर के सत्संग भवन में 10-11 मार्च को पुष्प फागोत्सव मनाया जाएगा।

जयपुर। आराध्य देव गोविंददेव जी मंदिर के सत्संग भवन में 7 से 9 मार्च तक होलिका उत्सव का आयोजन होगा, इसमें सौ से अधिक कलाकार फाल्गुनी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में तीन दिवसीय होलिकोत्सव में तीनों दिन कलाकार ठाकुर श्रीजी के समक्ष भजनों और नृत्य से हाजिरी लगाएंगे। दोपहर 12.30 से शाम 4.30 बजे तक होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपरान्ह 3 से 4.30 बजे तक रचना झांकी के दर्शन होंगे। कार्यक्रम संयोजक गौरव झालानी ने बताया कि सात मार्च को जगदीश शर्मा, कुंज बिहारी जाजू, नवीन शर्मा, कुमार नरेन्द्र, कमल कांत कौशिक, ईश्वर दत्त माथुर, शंकर गर्ग सहित अन्य फाल्गुनी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

फूलों की होली होगी आकर्षण का केन्द्र
मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि मंदिर के सत्संग भवन में 10-11 मार्च को पुष्प फागोत्सव मनाया जाएगा। भजन सम्राट बाल व्यास श्रीकांत शर्मा के भजनों पर राधा-कृष्ण, गोपी-ग्वाल के स्वरूप दोपहर एक से शाम साढ़े चार बजे तक पुष्प फाग खेलेंगे। रचना झांकी का समय अपरान्ह 3 से 4.30 बजे तक रहेगा। मयूर नृत्य और लठमार होली इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होता है।

फूल बंगला झांकी और फागोत्सव का आयोजन
श्री 1008 श्री जी महाराज मंदिर, सिद्धपीठ धाम कल्याण महाराज बैनाड़ा धाम के रामदयाल दास जी महाराज के सानिध्य में जयपुर के परिवार की पांच बहनों द्वारा श्री जी महाराज की फूल बंगला झांकी एवं फागोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिवारजन सहित बैनाड़ा धाम के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। सभी ने महाराज के भजनों से उनको रिझाकर फागोत्सव मनाया। मंदिर के संयोजक राजेन्द्र कुमार शर्मा के कार्यक्रम में सहयोग के लिए साथ ही महाराज का सभी परिवारजनों ने आभार प्रकट किया। फागोत्सव बाद श्री जी महाराज को भोग लगाकर भोजन प्रसादी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

फागोत्सव के लिए दिया गणेशजी को निमंत्रण
जगतपुरा के इंदिरा गांधी नगर स्थित गोपाल सेवा भाव ट्रस्ट परिवार की ओर से सेक्टर तीन के रिद्दी सिद्धी मैरिज गार्डन में 7 मार्च को तृतीय फागोत्सव एवं श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मोतीडूंगरी गणेश जी मंदिर में गणपति को प्रथम निमंत्रण देकर कार्यक्रम की सफलता की प्रार्थना की गई। साथ ही पोस्टर का विमोचन भी किया। ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, डॉ. अशोक दुबे, कपिल पचौरी, दीपक कराडिया एवं एम.एल.सोनी उपस्थित थे।

Read More  उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित : अनुशासन और मुस्तैदी से ही बनती है पुलिस की पहचान, राजीव कुमार ने कहा- हर परिस्थिति में तैयारी और सजगता आवश्यक

 

Read More स्थायी रोजगार के साथ गांवों के कल्याण के पक्षधर थे टैगोर : गणित ओलंपियाड में बेटियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन, मोदी ने कहा- वर्तमान समय में बुद्ध के विचार और भी अहम

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल