विशाल श्रमिक हुंकार रैली का आयाेजन : श्रमिकों ने उठाई अधिकारों की आवाज, प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हजारों कर्मचारियों; भारी पुलिस बल तैनात
कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न
भारतीय मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश के नेतृत्व में शुक्रवार को राजधानी जयपुर में विशाल “श्रमिक हुंकार रैली” का आयोजन किया गया। रैली सुबह 11 बजे शहीद स्मारक से प्रारंभ होकर सिविल लाइंस फाटक तक पहुंची। जहां सभा में बदली और नेताओं ने संबोधित कर सरकार का ध्यान आकर्षण कराया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हजारों श्रमिकों और कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी मांगों को बुलंद आवाज दी।
जयपुर। भारतीय मजदूर संघ, राजस्थान प्रदेश के नेतृत्व में शुक्रवार को राजधानी जयपुर में विशाल “श्रमिक हुंकार रैली” का आयोजन किया गया। रैली सुबह 11 बजे शहीद स्मारक से प्रारंभ होकर सिविल लाइंस फाटक तक पहुंची। जहां सभा में बदली और नेताओं ने संबोधित कर सरकार का ध्यान आकर्षण कराया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हजारों श्रमिकों और कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी मांगों को बुलंद आवाज दी। भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने बताया कि रैली का उद्देश्य प्रदेश के मजदूरों एवं कर्मचारियों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है।
उन्होंने कहा कि श्रमिक आज भी न्यूनतम वेतन, स्थायी रोजगार और सामाजिक सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं, जिसे लेकर यह रैली आयोजित की गई। रैली में न्यूनतम वेतन में वृद्धि, ठेका प्रथा की समाप्ति, स्थायी रोजगार की व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का विस्तार, श्रम कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन तथा शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत अधिकारों की रक्षा की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। श्रमिकों ने नारेबाजी के माध्यम से अपनी समस्याएं सरकार के समक्ष रखीं। रैली के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए शहीद स्मारक से लेकर सिविल लाइंस क्षेत्र तक भारी पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Comment List