प्रदेश में उमस भरी गर्मी जारी : कई जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट, तापमान में भी गिरावट 

4 जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी

प्रदेश में उमस भरी गर्मी जारी : कई जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट, तापमान में भी गिरावट 
मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार मेघगर्जन के साथ आंधी व हल्की बारिश का दौर राज्य में कहीं-कहीं आगामी 4-5 दिन जारी रहने की संभावना है।

जयपुर। प्रदेश के कई जिलों में आंधी बारिश का दौर जारी है और इस कारण तापमान में कमी भी आई है। राजस्थान के 16 जिलों में आज भी आंधी बारिश का अलर्ट है। जो अगले तीन दिन तक जारी रहेगा। इसके साथ ही आज 4 जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग में गर्मी और बारिश दोनों का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अंधड़ बारिश के कारण उमस भरी गर्मी पड़ रही है और इस वजह से राजधानी जयपुर सहित कई शहरों में उमस और चुभन भरी गर्मी शुरू हो गई।

मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार मेघगर्जन के साथ आंधी व हल्की बारिश का दौर राज्य में कहीं-कहीं आगामी 4-5 दिन जारी रहने की संभावना है। आज भी दक्षिणी व उत्तर-पूर्वी राजस्थान में मेघगर्जन, हल्की बारिश होने व 27 से 29 मई के दौरान पुन: जोधपुर, बीकानेर संभाग उदयपुर, कोटा, जयपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन आंधी के साथ कहीं-कहीं हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सड़कों के रखरखाव में एमएसएस प्लस तकनीक अपनाने की संभावनाओं का होगा आकलन : मुख्य सचिव सड़कों के रखरखाव में एमएसएस प्लस तकनीक अपनाने की संभावनाओं का होगा आकलन : मुख्य सचिव
सड़कों की उम्र बढ़ाने और रखरखाव लागत घटाने के लिए नई एमएसएस प्लस (Modified Mix Seal Surfacing) तकनीक अपनाने की...
आप विधायकों ने विधानसभा में दवा घोटाले को लेकर किया प्रदर्शन : भाजपा के खिलाफ नोरबाजी, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त
भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक
भारत के सबसे बड़े एजुकेशन फेस्टिवल ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड फेस्ट’के 10वें संस्करण का आगाज, 500 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य और स्कूल लीडर्स शामिल
संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन