अफ्रीकी-अमेरिकी देशों में राजस्थान से निर्यात के अपार अवसर

सरकार का रवैया भारत के प्रति सम्मानवाला है

अफ्रीकी-अमेरिकी देशों में राजस्थान से निर्यात के अपार अवसर

लाईबेरिया में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर है और वहां की सरकार का रवैया भारत के प्रति सम्मानवाला है, भारतीय निर्यातकों का पूरा ध्यान रखा जाता है।

जयपुर। ऑल राज. ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कार्यालय में अफ्रीकी और अमेरिकी देशों में राजस्थान से निर्यात पर चर्चा के दो सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र में अफ्रीकी देश लाईबेरिया स्थित आरतिया यूनिट चेयरमैन लखमीचंद वासवानी ने जानकारी दी और दूसरे सत्र में चिली यूनिट चेयरमैन मुनेश पुरोहित ने निर्यात संभावनाओं के बारे में अवगत कराया। भारतीय निर्यातकों के लिए लाईबेरिया अनटेप्ड बाजार है, भारत से प्रथम चरण में निर्यातक यहां से सैनिटरी वेयर, हार्डवेयर, टायलेटरी उत्पाद, टाइल्स, दवाओं, स्टील राड्स, चावल आदि का निर्यात कर सकते हैं। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि लाईबेरिया में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर है और वहां की सरकार का रवैया भारत के प्रति सम्मानवाला है, भारतीय निर्यातकों का पूरा ध्यान रखा जाता है।

आरतिया के चिली यूनिट चेयरमैन मुनेष पुरोहित ने कहा हैंडीक्राफ्ट, सेमी प्रीसियस स्टोन, फूड प्रोसेसिंग, मार्बल, टेक्सटाइल आदि अनेक क्षेत्रों के कारोबारी संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि शामिल थे। चिली की सरकार ने निर्यातकों की सुविधा के लिए विशेष सुरक्षा यह सुनिश्चित कर रखी है कि वहां के कारोबारियों की ओर से निर्यातकों को जारी चैक की गारंटी है। अर्थात जो चैक निर्यातक के नाम जारी होता है, उसका भुगतान सुनिश्चित करवाना चिली सरकार की जिम्मेदारी है। आरतिया के अध्यक्ष विष्णु भूत, मुख्य संरक्षक आशीष सर्राफ, चेयरमैन कमल कंदोई, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम बियाणी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, सज्जन सिंह, उपाध्यक्ष रूपसिंह कुमावत, एच एम जौहरी, विनोद शर्मा, पवन षर्मा और सचिव अग्रवाल समेत सभी प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी तादाद में निर्यातक उपस्थित थे। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह