बदमाशों ने युवक का अपहरण कर 12 किलोमीटर दूर पटका, उपचार के दौरान मौत

हत्या करने वाले आरोपियों की पहचान करके तुरंत गिरफ्तार करने की मांग

 बदमाशों ने युवक का अपहरण कर 12 किलोमीटर दूर पटका, उपचार के दौरान मौत

सांगानेर थाना इलाके में शनिवार को कार सवार 3 से 4 बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की और अपने साथ ले गए। बदमाश 12 किलोमीटर दूर बीलवा में हाईवे किनारे युवक को छोड़ दिया। सूचना पर पहुंची शिवदासपुरा थाना पुलिस ने बेहोशी की हालत में मिले मुकेश चौधरी कॉलोनी सांगानेर को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

 जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में शनिवार को कार सवार 3 से 4 बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की और अपने साथ ले गए। बदमाश 12 किलोमीटर दूर बीलवा में हाईवे किनारे युवक को छोड़ दिया। सूचना पर पहुंची शिवदासपुरा थाना पुलिस ने बेहोशी की हालत में मिले मुकेश चौधरी कॉलोनी सांगानेर को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जब इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो वे अस्पताल पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने हत्या करने वाले आरोपियों की पहचान करके तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। शव मिलने के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए चाकसू के पास स्थित गांव ले गए। थानाधिकारी हरि सिंह दूदवाल ने बताया कि मुकेश के परिजनों ने शनिवार रात करीब आठ बजे उसके अपहरण की रिपोर्ट दी। इसी दौरान शिवदासपुरा इलाके में बीलवा के पास हाईवे किनारे एक गाड़ी से एक युवक को पटकने की सूचना मिली, जिसे पुलिस ने महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद परिजनों लेकर टीम हॉस्पिटल पहुंची, जहां पर घायल मिले मुकेश की पहचान की।

नामजद दी रिपोर्ट
मृतक के भाई रमेश ने बताया कि मुकेश ने मरने से पहले संजय व अक्षय का नाम बताया था। इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अब तक करीब आधा दर्जन संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की जा चुकी। रमेश ने बताया कि मुकेश ने हाल ही में पढ़ाई छोड़ी थी। अब वह काम करने की तैयारी कर रहा था।

Post Comment

Comment List

Latest News

यूक्रेन की सेना में विदेशी भर्ती का खुलासा: पोलैंड सीमा पर कोलंबियाई नागरिकों की एंट्री, भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल यूक्रेन की सेना में विदेशी भर्ती का खुलासा: पोलैंड सीमा पर कोलंबियाई नागरिकों की एंट्री, भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
यूक्रेन-पोलैंड सीमा पर कोलंबियाई नागरिकों को सीधे सेना में शामिल किया जा रहा है। भारी वेतन के लालच में आए...
जयपुर में सजेगा ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026 : जवाहर कला केन्द्र में 17 से 26 अप्रैल तक आयोजन, तैयारियों की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 साल की जेल, जानें पूरा मामला
राजस्थान पुलिस दिवस पर भव्य समारोह, उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित
दुनिया के लिए विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करेंगे भारत और ऑस्ट्रिया : रक्षा के क्षेत्र में अपनी साझेदारी को सुदृढ करेंगे दोनों देश, मोदी ने कहा- आतंकवाद को जड़ से मिटाना हमारी साझी प्रतिबद्धता
अवैध वीज़ा रैकेट का पर्दाफाश : 4 संदिग्ध युवक गिरफ्तार, गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी
विश्व विरासत दिवस पर जयपुर में नाहरगढ़ हेरिटेज वॉक एंड रन : आमेर-नाहरगढ़ की धरोहरों के बीच हेरिटेज टू हेरिटेज थीम पर विशेष वॉक, इतिहास के बीच दौड़ेगा शहर