2027 में होगी देश की सबसे बड़ी जनगणना, दो चरणों में जुटेंगे मकानों से लेकर जनसंख्या तक के आंकड़े

सूचना देने के लिए आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल का लोकार्पण किया

2027 में होगी देश की सबसे बड़ी जनगणना, दो चरणों में जुटेंगे मकानों से लेकर जनसंख्या तक के आंकड़े

जनगणना कार्य निदेशालय, राजस्थान को ओर से मंगलवार को जनगणना से जुड़ी जानकारी देने के लिए प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया

जयपुर। जनगणना कार्य निदेशालय, राजस्थान को ओर से मंगलवार को जनगणना से जुड़ी जानकारी देने के लिए प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजना, सांख्यिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा ने जनगणना के कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और सूचना देने के लिए आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल का लोकार्पण किया। 

निदेशक जनगणना कार्य बिष्णु चरण मल्लिक ने बताया कि  समस्त प्रशासनिक इकाइयों यथा जिलों, उपखंड, तहसीलों, कस्बों, राजस्व ग्रामों, शहरी निकायों आदि की सीमाओं में किसी भी प्रकार का परिवर्तन 31 दिसंबर, 2025 के पश्चात नहीं किया जाए। जब तक जनगणना 2027 का कार्य पूरा नहीं हो जाता। उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 दो चरणों में पूरी होगी। 

पहला चरण: अप्रैल से सितंबर 2026
जनगणना निदेशक विष्णु चरण मल्लिक ने जानकारी दी कि देश की अगली जनगणना 2027 में दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण का आयोजन अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच होगा। इस चरण में मकानों की सूची तैयार की जाएगी और संपत्तियों का विस्तृत विवरण दर्ज किया जाएगा। इसका उद्देश्य आधारभूत ढांचा और आवासीय स्थिति का सटीक आंकलन करना है।

दूसरा चरण: 1 मार्च 2027 से शुरू
दूसरे चरण की शुरुआत 1 मार्च 2027 से होगी, जिसमें व्यक्तियों की जनगणना की जाएगी। इस दौरान 28 फरवरी 2027 तक हुए जन्म और मृत्यु के आंकड़े भी दर्ज किए जाएंगे, ताकि जनसंख्या का सही और अद्यतन डेटा प्राप्त हो सके।

Read More गुजरात एटीएस का जोधपुर में छापा : एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी, केमिकल भरे जार जब्त ; कई राज्यों में सप्लाई

जनगणना निदेशक ने कहा कि यह जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय स्थिति की सटीक तस्वीर पेश करेगी। इससे सरकार को योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के वितरण और विकास नीतियों के निर्धारण में मदद मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार, यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और तकनीकी साधनों के सहारे संपन्न की जाएगी, जिससे आंकड़ों की विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके।

Read More भारतीय जनता पार्टी कार्यालय : दिया कुमारी और झाबर सिंह ने की सुनवाई, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

Tags: census

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प