भारतीय जनता पार्टी कार्यालय : दिया कुमारी और झाबर सिंह ने की सुनवाई, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

राजस्थान में विश्वकर्मा जयंती को राजकीय अवकाश घोषित

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय : दिया कुमारी और झाबर सिंह ने की सुनवाई, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सोमवार को डिप्टी सीएम दिया कुमारी और यूडीएच मिनिस्टर झाबर सिंह खर्राने पार्टी कार्यकर्ताओं की सुनवाई की। सुनवाई में बड़ी संख्या में लोग राजस्थान पहुंचे हैं। वही जनसुनवाई के दौरान नागौर के जायल विधानसभा जोधियासी गांव में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा सड़क पर चौराहे पर लगाए जाने के विरोध में गांव के सर्व समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचे।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सोमवार को डिप्टी सीएम दिया कुमारी और यूडीएच मिनिस्टर झाबर सिंह खर्राने पार्टी कार्यकर्ताओं की सुनवाई की। सुनवाई में बड़ी संख्या में लोग राजस्थान पहुंचे हैं। वही जनसुनवाई के दौरान नागौर के जायल विधानसभा जोधियासी गांव में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा सड़क पर चौराहे पर लगाए जाने के विरोध में गांव के सर्व समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचे। नागौर से करणी सेना के पदाधिकारी कालू सिंह राठौड़ ने बताया की स्थानीय सरपंच और उसके समर्थकों ने रातों-रात यहां चौराहे पर सूरजमल की प्रतिमा स्थापित कर दी । सभी समाज के लोगों की मांग है की प्रतिमा को सम्मान से किसी पार्क या सार्वजनिक खाली जमीन पर लगाया जाना चाहिए।

समाज के लोग बीजेपी ऑफिस में बैठे और कार्यकर्ता सुनवाई में आए डिप्टी सीएम दिया कुमारी और झाबर सिंह खर्रा से मुलाकात कर प्रतिमा को चौराहे से हटाने की मांग की है। उधर दूसरी ओर दोसा से बड़ी संख्या में जांगिड़ समाज के लोग पैदल मार्च करते हुए भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं।  उनकी मांग है कि राजस्थान में विश्वकर्मा जयंती को राजकीय अवकाश घोषित किया जाए। वर्तमान में विश्वकर्मा जयंती को ऐसी का अवकाश घोषित कर रखा है। जांगिड़ समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जांगिड़ ने बताया कि दौसा में जांगिड़ समाज बीजेपी का वोट बैंक है, इसलिए अवकाश घोषित करने के लिए सुनवाई में आए हैं। बताया कि काफी लंबे समय से समाज जयंती को राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग करता आ रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 व्यापार नीति जारी कर "मजबूत अमेरिका" का संदेश दिया है। एजेंडे...
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद