एलीट मिस राजस्थान : पहले ऑडिशन में युवतियों ने दिखाई प्रतिभा, रैंप पर आत्मविश्वास भरे कदम
सबसे खास बात रही प्रतिभागियों की विविधता
रैंप पर आत्मविश्वास भरे कदम, आंखों में खिताब का ख्वाब और चेहरे पर कुछ कर दिखाने की चमक। ऑडिशन की सबसे खास बात रही प्रतिभागियों की विविधता। हर प्रतिभागी में खिताब जीतने का जज्बा, भरोसा और प्रतिभा साफ झलक रही थी।
जयपुर। रैंप पर आत्मविश्वास भरे कदम, आंखों में खिताब का ख्वाब और चेहरे पर कुछ कर दिखाने की चमक। प्रतिष्ठा बैंक्वेट एलीट मिस राजस्थान: पहले ऑडिशन में उमड़ा हुनर का सैलाब, बड़ी संख्या में युवतियों ने दिखाया दम् में रविवार को एलीट मिस राजस्थान सीजन-13 के पहले ऑडिशन में यही नजारा दिनभर छाया रहा। ऑडिशन की सबसे खास बात रही प्रतिभागियों की विविधता।
इसमें मॉडलिंग का सपना देखने वाली युवतियों के साथ डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट भी मंच पर उतरीं। पत्रकारिता और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया। हर प्रतिभागी में खिताब जीतने का जज्बा, भरोसा और प्रतिभा साफ झलक रही थी। प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के लिए सुपरमॉडल आकांक्षा, तनु, मिताली, शीना और निशा चौहान सहित कई जानी-मानी मॉडल मौजूद रहीं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
02 Nov 2026 14:07:40
इंटरनेशनल मार्केट में तेजी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 2,200 रुपए उछलकर 1,87,000 रुपए प्रति किलो। शुद्ध...

Comment List