यूडीएच मंत्री के निर्देश पर हुई जांच में खुलासा : जेसीटीएसएल निजी कंपनी को दिए अतिरिक्त पैसे किश्तों में करेगा वसूल, आदेश जारी 

वसूलने के लिए एमडी ने आदेश जारी किए है

यूडीएच मंत्री के निर्देश पर हुई जांच में खुलासा : जेसीटीएसएल निजी कंपनी को दिए अतिरिक्त पैसे किश्तों में करेगा वसूल, आदेश जारी 
इसकी एवज में कंपनी को एसी बस के प्रति किलोमीटर 44.53 रुपए और नॉन एसी के प्रति किलोमीटर 42.21 रुपए का भुगतान किया जाता है। 

जयपुर। जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) प्रशासन की ओर से बगराना आगार में बसों का संचालन कर रही पारस कंपनी को नियम विरुद्ध दी गई अधिक राशि का अब किश्तों में वसूली की जाएगी। इसको लेकर जेसीटीएसएल के एमडी नारायण सिंह ने आदेश जारी किए है। जानकारी के अनुसार पारस कंपनी बगराना आगार में 100 (30 एसी व 70 नॉन एसी) बसों का संचालन कर रही है। इसकी एवज में कंपनी को एसी बस के प्रति किलोमीटर 44.53 रुपए और नॉन एसी के प्रति किलोमीटर 42.21 रुपए का भुगतान किया जाता है। 

कंपनी और जेसीटीएसएल के बीच बस संचालन को लेकर हुए एग्रीमेंट में प्रतिदिन प्रतिबस के 210 किलोमीटर संचालन करने पर 100 प्रतिशत और 210 से अधिक किलोमीटर संचालन पर 75 प्रतिशत का भुगतान करना तय हुआ था, लेकिन जेसीटीएसएल ने तीन साल में 210 से अधिक संचालन पर 75 प्रतिशत की जगह सौ फीसदी भुगतान कर दिया। इसको लेकर दैनिक नवज्योति के 11 मार्च के अंक में ‘बस कंपनी को जेसीटीएसएल अफसरों ने कर दिया साढ़े पांच करोड़ का ज्यादा भुगतान’ नामक खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद यूडीएच मंत्री ने जांच के निर्देश दिए थे। जांच में 3 करोड़ 36 लाख 44 हजार 347 रुपए का भुगतान होना पाया गया। जिसे वसूलने के लिए एमडी ने आदेश जारी किए है।

ऐसे होगी वसूली
जेसीटीएसएल प्रशासन की ओर से पारस कंपनी से तीन किश्तों में 3 करोड़ 36 लाख 44 हजार 347 रुपए वसूल करेगा। इसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 के 71 लाख 94 हजार 479 रुपए, वर्ष 2023-24 के 1 करोड़ 30 लाख 7 हजार 512 रुपए और वर्ष 2024-2025 (माह जनवरी तक) 1 करोड़ 34 लाख 42 हजार 356 रुपए वसूल किए जाएंगे। बगराना आगार में स्थापित बोरवेल के विद्युत उपयोग में ली गई 36 हजार 907 यूनिट के 6 लाख 22 हजार 990 रुपए वसूल किया जाएगा। यह संपूर्ण राशि आठ किश्तों में (हर माह 42 लाख 83 हजार 417 रुपए) वसूल की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत