जयपुर: सचिवालय में बॉस पर महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का आरोप, पिछले 2-3 महीने से कर रहा था टॉर्चर

पीड़िता ने लगाए कई आरोप

जयपुर: सचिवालय में बॉस पर महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का आरोप, पिछले 2-3 महीने से कर रहा था टॉर्चर

पीड़िता का आरोप है कि बॉस कहते है कि अगर तुम मेरे साथ बाहर नहीं चली तो तुम्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। तुम्हारी इनक्रीमेट मुश्किल होगी।

जयपुर। अशोक नगर थाना इलाके स्थित सचिवालय में एक बॉस के महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि प्रताप नगर निवासी 31 वर्षीय महिला ने 5 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह सचिवालय के एक डिपार्टमेंट में जॉब करती है। आरोप है कि ऑफिस का बॉस (मैनेजर) पिछले 2-3 महीने से उसे मानसिक-शारीरिक रुप से टॉर्चर कर रहा था। उससे अनर्गल डिमांड की जाती थी। अकेले होने पर उसे केबिन में बुलाकर देर तक खड़ा करके बात करना, सिर से पैर तक अश्लील तरीके से घूरना, केबन में बुलाकर काम से जुड़ी कोई बात न करना सिर्फ अश्लील बात करने का भी आरोप लगाया है। बॉस ऑफिस के बाद कॉफी के लिए किसी कैफे में चलने के लिए दबाव बनाता था। कई बार मना करने के बाद भी शाम को देर तक रुकने के लिए दबाव बनाता था।

पीड़िता का आरोप है कि बॉस कहते है कि अगर तुम मेरे साथ बाहर नहीं चली तो तुम्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। तुम्हारी इनक्रीमेट मुश्किल होगी। तुम्हारी सरकारी नौकरी सिक्योरिटी नहीं है, क्योंकि मैं ऑफिस स्तर पर काफी प्रभावशाली और शक्तिशाली हूं। तुम्हें जरूरत से ज्यादा और अनावश्यक काम देकर जो तुमसे नहीं हो पाएगा, तुम्हारा रोज का वर्क रूलाइन बिगाड़ दूंगा। तुम्हें मानसिक तरीके से परेशानी होगी। ऐसा तुम्हें करना ही पड़ेगा, नहीं तो मैं तुम्हें जॉब से हटाने की भी पावर रखता हूं।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान