आजादी के बाद मजबूत हुआ भारत : गहलोत

ऊर्जा पर खर्च किया

आजादी के बाद मजबूत हुआ भारत : गहलोत

इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टिट्यूट एवं इंडियन कांउसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च जैसे संस्थानों को विकसित किया एवं नई कृषि विश्वविद्यालय खोले।

जयपुर। पाकिस्तान में भुखमरी के हालात बने है, वह दिखाता है कि आजादी के बाद प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने आत्मनिर्भर भारत की सोच से जो निर्णय लिए एवं बड़े-बड़े कारखानों, इस्पात कारखानों, बांधों के निर्माण के साथ भारत को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाने की सोच रखी, वह कितनी आवश्यक थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जारी बयान में कहा कि नेहरू ने पहली पंचवर्षीय योजना का 45 प्रतिशत फंड कृषि, सामुदायिक विकास, सिंचाई और ऊर्जा पर खर्च किया था। नेहरू के कार्यकाल में भाखड़ा नांगल बांध, हीराकुंड बांध और नागार्जुन सागर बांध बड़ी सिंचाई परियोजनाएं बनीं। 

इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टिट्यूट एवं इंडियन कांउसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च जैसे संस्थानों को विकसित किया एवं नई कृषि विश्वविद्यालय खोले। इसी का परिणाम है कि आजादी के 75 वर्ष में भारत मजबूत हुआ है, जबकि भारत के साथ ही आजाद हुआ पाकिस्तान दिवालिया होने की कगार पर है एवं वहां गृह युद्ध की स्थिति बन चुकी है।  

Tags: ashok

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा प्रदेश कार्यालय में एसआईआर पर कार्यशाला आज, सीएम भजनलाल भी उपस्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में एसआईआर पर कार्यशाला आज, सीएम भजनलाल भी उपस्थित
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में बुधवार यानी आज दोपहर 3 बजे एसआईआर (SIR) अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन...
रोड चालान राजस्व और ओवरलोड कार्रवाई में आरटीओ प्रथम प्रदेश में अव्वल, 18 हजार से अधिक मामलों में कार्रवाई
बर्लिन पहुंचे राहुल गांधी, ओवरसीज कांग्रेस ने किया जोरदार स्वागत, प्रवासी भारतीयों से करेंगे संवाद
53 वर्ष के हुए जॉन अब्राहम : मॉडलिंग से की करियर की शुरूआत, जानें अभिनेता से निर्माता बनने तक के सफर के बारे में 
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरिदेव जोशी को विधानसभा में दी गई पुष्पांजलि, वासुदेव देवनानी ने कहा- राजस्थान की राजनीति के सशक्त स्तंभ और अनुभवी जननेता थे हरिदेव जोशी
पीएम मोदी ने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए जाने पर इथियोपिया सरकार का आभार व्यक्त किया, बोलें-मेरे लिए बहुत गर्व की बात
आरजीएचएस अधिकृत केमिस्टों छह महीने से नहीं हुआ भुगतान, सरकार से लगाई गुहार