भारतीय दल के नाम एकल प्रतियोगिता  में 4, युगल और टीम वर्ग में 5 पदक

बैंकॉक में अंग प्रत्यारोपितों की विश्व चैम्पियनशिप प्रतियोगिता

भारतीय दल के नाम एकल प्रतियोगिता  में 4, युगल और टीम वर्ग में 5 पदक
खान सचिव आनन्दी व खान विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभाग के माइनिंग इंजीनियर आरिफ मोहम्मद शेख सहित भारतीय दल के सदस्यों को शुभकामनाएं और बधाई दी है।

जयपुर। थाईलैण्ड की राजधानी बैंकॉक में अंग प्रत्यारोपित प्रतिभागियों की प्रतियोगिता में राजस्थान माइंस विभाग के माइनिंग इंजीनियर आरिफ  मोहम्मद शेख सहित भारतीय दल ने एक स्वर्ण, एकल प्रतियोगिता में दो रजत, 2 कांस्य व 4 युगल जोड़ियों ने कांस्य व एक तिकड़ी ने कांस्य पदक भारत की झोली में डालकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता में भारतीय दल में 10 खिलाड़ियों में दिल्ली के राहुल कुमार का हार्ट ट्रांसप्लांट और दिल्ली के पराग कमल शर्मा, हरियाणा के सतबीर सिंह, राजस्थान से जयपुर के हर्षवर्धन सिंह, हितेश शर्मा, अमित कुमार, सैय्यद मुजाहिद अली नकवी, उदयपुर से रेहाना बेगम, आरिफ  मोहम्मद शेख और झुंझुनूं के भवानी सिंह का किडनी ट्रांसप्लांट हो चुका है, उदयपुर से रेहाना बेगम ने सपोर्टर केटेगरी में तथा ऑर्गन इंडिया, पाराशर फाउंडेशन संस्थान के पदाधिकारी शंकर अरोड़ा ने टीम मैनेजर के रूप में भाग लिया। खान सचिव आनन्दी व खान विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभाग के माइनिंग इंजीनियर आरिफ मोहम्मद शेख सहित भारतीय दल के सदस्यों को शुभकामनाएं और बधाई दी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित