दिल्ली की हवा खराब : बढ़ रहा प्रदूषण का खौफ, वर्क फ्रॉम होम को मंजूरी

ऑटोरिक्शा पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है

दिल्ली की हवा खराब : बढ़ रहा प्रदूषण का खौफ, वर्क फ्रॉम होम को मंजूरी

बाकी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करे सकेंगे। यह कदम एहतियात के तौर पर लिया गया है, ताकि प्रदूषण को संतुलित किया जा सके।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का खौफ बढ़ता जा रहा है। शनिवार के दिन यहां की हवा और जहरीली हो गई। इस दौरान एक्यूआई 400 के पार चला गया। सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में प्राइवेट इंस्टिट्यूट को वर्क फ्रॉम होम करने की हिदायत दी गई है। सरकार ने कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के निर्देशों के अनुसार राजधानी के प्राइवेट दफ्तरों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत अब प्राइवेट ऑफिस 50% कर्मचारियों के साथ ऑन साइट काम करेंगे और बाकी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करे सकेंगे। यह कदम एहतियात के तौर पर लिया गया है, ताकि प्रदूषण को संतुलित किया जा सके।

नोएडा-गाजियाबाद में डीजल ऑटोरिक्शा पर रोक
लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। नोएडा और गाजियाबाद में डीजल ऑटोरिक्शा पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है।

सख्त हुए ग्रैप-3 के नियम 
एनसीआर और उसके आसपास के इलाकों में कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने ग्रैप-3 के नियमों में भी सख्ती दिखाई है। ग्रैप-3 में बदलाव किए गए हैं। इसके तहत इसके सिर्फ 3 चरण होंगे। ग्रैप के चौथे चरण को प्रोटोकॉल से हटा दिया गया है। इसका साफ मतलब है कि अब ग्रैप 4 में लागू होने वाले सारे नियम ग्रैप 3 में शामिल कर दिए गए हैं।

Tags: pollution

Post Comment

Comment List

Latest News

मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 व्यापार नीति जारी कर "मजबूत अमेरिका" का संदेश दिया है। एजेंडे...
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद