Indira Gandhi Smartphone Scheme: सीएम गहलोत ने की योजना की शुरूआत
योजना के प्रथम चरण में 40 लाख महिलाओं को मिल रहा है स्मार्टफोन
महिला सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर से इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का शुभारंभ किया।
जयपुर। महिला सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर से इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का शुभारंभ किया। राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रिमोट से बटन दबाकर योजना की शुरूआत की। योजना के प्रथम चरण में 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन दिया जा रहा है।
राजस्थान सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन देकर डिजिटल लिटरेसी बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठा रही है, जिससे महिलाएं ऑनलाइन - सरकारी सुविधाएं, एजुकेशन, शॉपिंग, पेमेंट, सोशल मीडिया समेत तमाम सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगी।
दुनिया अब हाथ में!
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 10, 2023
बेटियों को मिली तरक्की की चाभी
स्मार्टफोन बनेगा हर कदम का साथी pic.twitter.com/H7myIWwQJU
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि हमने जो वायदे किए उनको पूरा किया इसी वजह से राजस्थान आईटी में देश में पहले नंबर पर है।

Comment List