राजस्थान में बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी के निर्देश, मुख्य सचिव ने केंद्रीय सहायता प्राप्त करने पर प्रभावी समन्वय पर दिया जोर

शीघ्र भिजवाने के निर्देश दिए

राजस्थान में बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी के निर्देश, मुख्य सचिव ने केंद्रीय सहायता प्राप्त करने पर प्रभावी समन्वय पर दिया जोर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बजट राशि के बेहतर उपयोग और सरकारी व्यय की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश। उन्होंने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी, लंबित केंद्रीय सहायता प्राप्त करने और प्रमुख विकास परियोजनाओं की नियमित निगरानी पर जोर।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बजट राशि के बेहतर उपयोग और सरकारी व्यय की गुणवत्ता सुधारकर प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। शासन सचिवालय में वित्त व्यय विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का उपयोग प्राथमिकता वाले कार्यों में करने पर जोर दिया। मुख्य सचिव ने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा जिन घोषणाओं के प्रस्ताव अभी वित्त विभाग को नहीं मिले हैं, उन्हें शीघ्र भिजवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के लिए लंबित केंद्रीय सहायता और आगामी किस्तें प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों से प्रभावी समन्वय करने को कहा। जल जीवन मिशन, विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में धनराशि प्राप्त करने के प्रयास तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संसाधन, सार्वजनिक निर्माण और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की प्रमुख परियोजनाओं की नियमित निगरानी कर उन्हें निर्धारित समय में पूरा करने पर जोर दिया। पेंशन भुगतान और पीएचईडी के लंबित भुगतानों के समाधान के भी निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 30 सितंबर तक राज्य निधि और केंद्रीय सहायता सहित योजनाओं के कुल बजट का 41.16 प्रतिशत उपयोग हो चुका है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

इंदिरा एकादशी पर मंदिरों में सजे ठाकुरजी  : भक्तों ने किए दर्शन; पंचामृत अभिषेक, विशेष श्रृंगार और मनोरम झांकियों से भक्तिमय हुआ जयपुर इंदिरा एकादशी पर मंदिरों में सजे ठाकुरजी  : भक्तों ने किए दर्शन; पंचामृत अभिषेक, विशेष श्रृंगार और मनोरम झांकियों से भक्तिमय हुआ जयपुर
आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी पर शहर के प्रमुख मंदिरों में इंदिरा एकादशी उत्सव श्रद्धा के साथ मनाया। श्रद्धालुओं ने...
आकाश आनंद की वापसी पर मायावती ने मीडिया रिपोर्टों पर जताई नाराजगी, कहा-तथ्यों को बढ़ा-चढ़ाकर किया गया पेश
सरकारी नौकरी की दौड़ से बाहर निकलें युवा, रोजगार देने वाले बनें : भजनलाल
राज्यपाल ने राष्ट्रीय 'इंडियन हैयर एण्ड ब्यूटी कॉन्फ्रेन्स' का किया उद्घाटन, सौंदर्य का क्षेत्र आयुर्वेद की भारतीय संस्कृति से हुआ विकसित
पर्यटकों की राह रोकी : टूरिस्ट वाहनों को महल की ओर जाने से रोका जा रहा, देशी-विदेशी सैलानी मायूस लौटे
फिजिक्स का नोबेल की घोषणा : फ्रांसिस हाल्जेन को मिला पुरस्कार, बर्फ में न्यूट्रिनो का पता लगाने की दी थी अनूठी परिकल्पना
Weather Update : 12 अक्टूबर से बदलेगा राजस्थान का मौसम, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश के आसार