राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष : टॉप-3 का दिल्ली में इंटरव्यू, साक्षात्कार के बाद होगा फैसला

अभिषेक चौधरी 6 लाख 15 हजार 57 वोटों के साथ सबसे आगे रहे

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष : टॉप-3 का दिल्ली में इंटरव्यू, साक्षात्कार के बाद होगा फैसला
राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम जारी। अभिषेक चौधरी 6,15,057 वोटों के साथ पहले, अनिल चोपड़ा 5,45,638 और राजकुमार परसवाल 1,95,030 वोटों के साथ दूसरे-तीसरे स्थान पर रहे। टॉप-3 प्रत्याशियों का दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत वरिष्ठ नेताओं द्वारा वन-टू-वन इंटरव्यू होगा।

जयपुर। राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम जारी होने के बाद अब दिल्ली में इंटरव्यू का रुख साफ हो गया है। केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने नतीजे घोषित किए, जिसमें अभिषेक चौधरी 6 लाख 15 हजार 57 वोटों के साथ सबसे आगे रहे। अनिल चोपड़ा 5 लाख 45 हजार 638 और राजकुमार परसवाल 1 लाख 95 हजार 30 वोटों के साथ दूसरे-तीसरे स्थान पर हैं।

युवा कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण आयुक्त सज्जाद अहमद ने बताया कि टॉप-3 प्रत्याशियों को जल्द दिल्ली बुलाया जाएगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब और प्रभारी मनीष शर्मा तीनों का वन-टू-वन साक्षात्कार लेंगे। इसी इंटरव्यू के आधार पर अंतिम अध्यक्ष का चयन होगा। परिणाम जारी होने के साथ ही जयपुर से दिल्ली तक लॉबिंग तेज होने की संभावना जताई जा रही है। अभिषेक चौधरी प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के करीबी माने जाते हैं, जबकि अनिल चोपड़ा सचिन पायलट गुट से जुड़े बताए जाते हैं। अध्यक्ष पद के बाकी 16 प्रत्याशियों को भी वोट के अनुपात में प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महामंत्री या सचिव पद दिए गए हैं। छह महीने से चली चुनाव प्रक्रिया में रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी, जिसमें कई वोट खारिज या होल्ड किए गए थे। अब दिल्ली इंटरव्यू ही अंतिम फैसला तय करेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी के 25 साल के राजनीतिक सफर पर ‘सेवा ज्योति अभियान’, 7 अक्टूबर को जयपुर में होंगे विभिन्न सेवा कार्यक्रम पीएम मोदी के 25 साल के राजनीतिक सफर पर ‘सेवा ज्योति अभियान’, 7 अक्टूबर को जयपुर में होंगे विभिन्न सेवा कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति अभियान’ आयोजित।...
पंजाब सीएमओ में भ्रष्टाचार के आरोपों पर हाईकोर्ट सख्त: ओएसडी से जुड़े मामले की सीबीआई जांच के आदेश, दो महीने में रिपोर्ट
इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : चांदी महंगी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
अंसार अल्लाह का दावा: सऊदी अरब ने यमन में 24 घंटों के भीतर किए 106 हवाई हमले
निकाय चुनाव में पुलिस की भूमिका पर कांग्रेस ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस ; एक सप्ताह में मांगा जवाब
राहुल गांधी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, शिक्षक भर्ती के पद बढ़ाने, दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू करने की मांग