क्या ये वही पिंजरा है, जहां टाइगर ने महिला श्रमिक पर किया था हमला? पर्यटकों में छिड़ जाती है पुरानी घटना की चर्चा

4 शावकों को पर्यटकों के अवलोकनार्थ छोड़ा

क्या ये वही पिंजरा है, जहां टाइगर ने महिला श्रमिक पर किया था हमला? पर्यटकों में छिड़ जाती है पुरानी घटना की चर्चा
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क का एनक्लोजर नंबर 16 इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र। बाघिन रानी के चार शावकों को पर्यटकों के लिए छोड़ा गया। शावकों की अठखेलियां देख पर्यटक उत्साहित।

जयपुर। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में इन दिनों 16 नंबर एनक्लोजर पर्यटकों के आकर्षण का खास केंद्र बना हुआ है। बाघिन रानी के चार शावकों को पर्यटकों के अवलोकनार्थ छोड़ा गया है। चारों शावकों को एक साथ अठखेलियां करते और इधर-उधर घूमते देख पर्यटक काफी उत्साहित नजर आते हैं। लेकिन इसी एनक्लोजर के सामने पहुंचते ही पर्यटकों के बीच करीब एक माह पुरानी घटना की चर्चा भी शुरू हो जाती है। दरअसल, सितंबर में इसी 16 नंबर एनक्लोजर में घास काटने के दौरान महिला श्रमिक पर टाइगर शिवाजी ने हमला कर दिया था। इस घटना के बाद लंबे समय तक एनक्लोजर और टाइगर को लेकर चर्चा बनी रही।

अब जब पर्यटकों को इसी एनक्लोजर में चार शावक नजर आते हैं तो कई लोग एक-दूसरे से सवाल करते सुनाई देते हैं क्या ये वही पिंजरा है, जहां टाइगर ने महिला पर हमला किया था? पर्यटकों के बीच यह सवाल भी चर्चा का विषय बन जाता है कि हमला करने वाला टाइगर कौन था। जब उन्हें बताया जाता है कि यहां दिखाई दे रहे चार शावक उसी बाघिन रानी की संतान हैं, जिसके साथ शिवाजी का प्रजनन हुआ था, तो कई पर्यटक हैरानी जताते हैं और घटना से जुड़ी जानकारी एक-दूसरे से साझा करते नजर आते हैं। यानी 16 नंबर एनक्लोजर में अब भले ही टाइगर के शावकों की मासूम अठखेलियां पर्यटकों को आकर्षित कर रही हों, लेकिन इस जगह से जुड़ी पुरानी घटना की याद भी पर्यटकों की बातचीत का हिस्सा बनी हुई है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रावत मिष्ठान भंडार के 2 प्रतिष्ठानों पर चिकित्सा विभाग की छापेमारी, 36 तरह की अवधिपार सामग्री की नष्ट रावत मिष्ठान भंडार के 2 प्रतिष्ठानों पर चिकित्सा विभाग की छापेमारी, 36 तरह की अवधिपार सामग्री की नष्ट
रावत मिष्ठान भंडार के दो प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारकर कई चौंकाने वाली खामियां पकड़ीं। अजमेर रोड...
रोडवेज को 653 करोड़ का झटका देने वाला अवार्ड हाईकोर्ट ने किया रद्द, कहा- यह मुआवजा नहीं, सरकारी खजाने पर अनुचित बोझ
दीपों की रोशनी में खिला सखियों का साथ, माया महल में एफबीएस जयपुर की दिवाली मीट
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन
भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास
धनतेरस पर परंपरा और कारोबार का संगम, लक्ष्मी पूजन के साथ होगी बही खातों की पूजा
योजनाओं का लाभ वोटर आईडी से जोड़ना लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों पर हमला: राहुल गांधी