’’अच्छे दिन आयेंगे‘‘ से ’’अच्छे दिन कहां गए’’ की स्थिति आ गई: गहलोत

तब गैस का सिलेंडर 450 का हुआ करता था जो आज 900 रुपये का हो गया है पर मोदी जी महंगाई का म बोलने को तैयार नहीं हैं: गहलोत

’’अच्छे दिन आयेंगे‘‘ से ’’अच्छे दिन कहां गए’’ की स्थिति आ गई: गहलोत

बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार नारे पर महंगाई को लेकर गहलोत ने कसा तंज

जयपुर। कांग्रेस के महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत सिविल लाइंस फाटक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना गुरूवार सुबह शुरू हुआ। धरने को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करना है। गौरतलब है कि केंद्रीय नेतृत्व ने अमहंगाई मुक्त भारत अभियान का आगाज किया है, जिसकी कड़ी में राजधानी जयपुर के सिविल लाइन फाटक पर धरना दिया जा रहा है। धरने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पहुंचना शुरू हो गया है। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर महंगाई और बढ़ते दामों को लेकर ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में कहा है कि  ’’अच्छे दिन आयेंगे‘‘ से ’’अच्छे दिन कहां गए’’ की स्थिति आ गई। वहीं गहलोत ने बीजेपी के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि  भाजपा 2014 से पहले कहती थी- बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार। गहलोत ने कहा कि बीजेपी के राज में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, सब्जी, तेल, कपड़े, दूध, दवा, मोबाइल- टीवी रिचार्ज, हाईवे का टोल टैक्स सब महंगा हो गया। सीएम गहलोत ने अपने पोस्ट में 2013 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को इंगित भी किया है।

2013 में नरेन्द्र मोदी का एक भाषण-
‘‘आप मुझे बताइये अगर इसी प्रकार से महंगाई बढ़ती गई तो गरीब क्या खायेगा? आज प्रधानमंत्री (डा. मनमोहन सिंह) यहां आए थे लेकिन प्रधानमंत्री महंगाई का ‘म‘ बोलने के लिए तैयार नहीं है। इनका अहंकार इतना है कि महंगाई के लिए एक शब्द बोलने के लिए तैयार नहीं है। मरो तो मरो आपका नसीब। अरे गरीब के घर में चूल्हा नहीं जलता है। बच्चा रात-रात रोता है, मां आंसू पीकर सोती है और देश के नेताओं को गरीब की परवाह तक नहीं है। ये गरीबी का हाल कर दिया है। 4 तारीख को वोट करने जाएं तो ज़रा घर में जो गैस सिलेंडर हैं ना उसको ज़रा नमस्कार करके जाइये। गैस सिलेंडर छीन लिए इन लोगों ने और गैस जिस प्रकार से महंगा कर दिया है याद करके जाइये। - नरेन्द्र मोदी

सीएम गहलोत महंगाई और केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसा।
•    तब गैस का सिलेंडर 450 का हुआ करता था जो आज 900 रुपये का हो गया है पर मोदी जी महंगाई का म बोलने को तैयार नहीं हैं।
•    देश का कर्ज बढ़ता जा रहा है, मोदीजी के 7 साल में ढाई गुना कर्ज बढ़ गया. 2014 में लगभग 57 लाख करोड़ का कर्ज था जो 2022 में ये बढ़कर 136 लाख करोड़ हो गया।
•    बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, युवाओं के पास रोजगार नहीं है इसलिए समाज में अपराध भी बढ़ रहे।
•    एक साल में पेट्रोल 27, डीजल 25 रुपये महंगा हुआ. दिवाली पर पेट्रोल 5, डीजल 10 रुपये सस्ता किया अब 14 रुपये महंगा कर दिया।
•    बेसिक एक्साइज ड्यूटी, स्पेशल एक्साइज ड्यूटी, एडिशनल एक्साइज ड्यूटी से लोगों की जेब लूट रहे।
•    बाबा रामदेव तब कहते थे कि पेट्रोल 40 रुपये प्रति लीटर और गैस सिलेंडर 300 रुपये का होना चाहिए। अब वो कहीं दिखाई नहीं देते हैं।
•    राजस्थान में तो हमने दवाइयां, इलाज सब फ्री कर दिया तो आप लोगों को चिन्ता नहीं है। बाकी राज्यों में लोग दवाएं तक नहीं खरीद पा रहे हैं।
•    श्रीलंका में आज लोगों के पास खाना नहीं क्योंकि वहां भी राष्ट्रवाद और अल्पसंख्यक विरोध के नाम पर ध्यान भटकाया गया। ऐसी ही दिशा में भारत को ले जाने की कोशिश कर रही है मोदी सरकार।
•    घरेलू LPG सिलेंडर महंगा यानी घर में खाना महंगा, पेट्रोल-डीजल महंगा यानी घर से कहीं भी बाहर जाना महंगा, कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा यानी घर से बाहर खाना महंगा।
•    बीजेपी को भरोसा हो गया है कि कितनी भी महंगाई बढ़ जाए पर धार्मिक ध्रुवीकरण से चुनाव जीत लेंगे।
•    आप सब तैयारी कर लें, 2023 में राजस्थान में और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देकर राजस्थान से भाजपा का सूपड़ा साफ कर देना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
एमआई रोड व्यापार मंडल की बैठक में बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए रोडमैप बनाने का निर्णय। पार्किंग, साफ-सफाई,...
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह
राजस्थान में पुलिसकर्मियों को तोहफा: मेस भत्ते में बढ़ोतरी, 1 अप्रैल 2026 से मिलेगा मिलेगा लाभ
पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम : आरएसी में लगा मेगा सुपर स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप, 400 से अधिक पुलिसकर्मियों और परिजनों का किया चेकअप
समलैंगिक संबंधों पर सेनेगल संसद का कड़ा रूख: सजा को दोगुना करने वाला विधेयक पारित, राष्ट्रपति बासिरौ की मंजूरी बाकी