ये कैसी एसओजी: नाबालिग को गिरफ्तार कर ले लिया रिमांड, कोर्ट ने मामला किशोर न्याय बोर्ड भेजा

एसओजी ने जेईटी में डमी अभ्यर्थी बैठाने के मामले में बड़ी चूक करते हुए एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया।

ये कैसी एसओजी: नाबालिग को गिरफ्तार कर ले लिया रिमांड, कोर्ट ने मामला किशोर न्याय बोर्ड भेजा

इतना ही नहीं उसे अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड भी ले लिया।

 जयपुर। एसओजी ने जेईटी में डमी अभ्यर्थी बैठाने के मामले में बड़ी चूक करते हुए एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं उसे अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड भी ले लिया। एसओजी ने बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड बढ़ाने की मांग की। दूसरी ओर आरोपी के घटना के समय नाबालिग होने की जानकारी मिलने पर अदालत ने प्रकरण को किशोर न्याय बोर्ड में भेज दिया।


मामले के अनुसार एसओजी ने जेईटी में अपने स्थान पर डमी अभ्यर्थी बैठने वाले और मूल अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। परीक्षा के दिन इनमें से एक आरोपी की उम्र साढेÞ 17 साल थी। सुनवाई के दौरान एसओजी की ओर से रिमांड मांगने पर बाल अपचारी के वकील ने अदालत में उसकी दसवीं कक्षा की अंक तालिका सहित अन्य दस्तावेज पेश कर कहा कि परीक्षा के दिन आठ अगस्त, 2021 को वह 18 साल का नहीं हुआ था। ऐसे में एसओजी उसे गिरफ्तार कर रिमांड नहीं ले सकती है। इस पर अदालत ने आरोपी के प्रकरण को किशोर न्याय बोर्ड में भेज दिया।

क्या कहते हैं कानून के जानकार
कानून के जानकारों का कहना है कि नियमानुसार किसी नाबालिग को पुलिस वर्दी में गिरफ्तार नहीं किया जा सकता, उसे सिर्फ निरूद्ध किया जा सकता है। वहीं किशोर न्याय बोर्ड में पेश करते समय बाल अपचारी के परिजन भी उपस्थित रहते हैं। इसके अलावा उसका रिमांड भी नहीं लिया जा सकता और ना ही उसकी पहचान सार्वजनिक की जा सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका