जयपुर एयरपोर्ट : दुबई की फ्लाइट और 21 घंटे का इंतजार, यात्रियों का बुरा हाल

तीन बार बदला गया स्पाइसजेट की उड़ान का समय

जयपुर एयरपोर्ट : दुबई की फ्लाइट और 21 घंटे का इंतजार, यात्रियों का बुरा हाल
जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में देरी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार शाम 6:55 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट के यात्रियों को अब करीब 21 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।

जयपुर। जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में देरी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार शाम 6:55 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट के यात्रियों को अब करीब 21 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। पहले विमान के रवाना होने का समय बदलकर शनिवार सुबह 4:55 बजे किया गया था। लेकिन इसके बाद भी यात्रियों को राहत नहीं मिली। एयरलाइन की ओर से फ्लाइट का समय तीन बार और बदल दिया गया। लगातार बदलते समय के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर असमंजस और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों के बीच चर्चा रही कि इतनी लंबी देरी से अच्छा तो वे एक दिन बाद की टिकट ही बुक कर लेते। अब शनिवार शाम 4 बजे तक फ्लाइट के दुबई के लिए रवाना होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल यात्री उड़ान का इंतजार कर रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा