हर घर तिरंगा से जुडेंगे 20 करोड़ लोग : वसुंधरा

देश को एकजुट करने के लिए यह सबसे बड़ा आंदोलन होगा

हर घर तिरंगा से जुडेंगे 20 करोड़ लोग : वसुंधरा

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हैदराबाद में हुई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा ने कहा कि बैठक में यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव, स्थानीय निकाय चुनाव और उप चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हैदराबाद में हुई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा ने कहा कि बैठक में यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव, स्थानीय निकाय चुनाव और उप चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। वसुंधरा ने कहा कि भाजपा हर घर तिरंगा कार्यक्रम करेगी। देश को एकजुट करने के लिए यह सबसे बड़ा आंदोलन होगा, जिसमें 20 करोड़ लोगों को जोड़ा जाएगा। दुनिया की विकास दर 6 प्रतिशत है, जबकि भारत की 8.7 प्रतिशत है। यह मोदी के कुशल नेतृत्व का ही कमाल है। बैठक में हर बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया गया। अंत्योदय के लिए विशेष अभियान पर भी चर्चा हुई।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दो प्रस्ताव
वसुंधरा ने कहा कि बैठक में दो प्रस्ताव हैं। राजनीतिक व अर्थव्यवस्था व गरीब कल्याण। बैठक में यह भी तय किया कि जिस प्रदेश में राष्ट्रीय कार्यकारिणी होगी, वहां की स्थिति पर भी वक्तव्य जारी होगा। बैठक में वैक्सीन उत्पादन-रेकार्ड रोल आउट को लेकर भी प्रधानमंत्री क आभार व्यक्त किया। बैठक में लोकसभा, विधानसभा प्रवास और कोर कमेटी की नियमित बैठकें करने पर भी बल दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

बैंक को गिरवी रखा मकान 33.34 लाख में बेचा, धोखाधड़ी मामले में दम्पति गिरफ्तार बैंक को गिरवी रखा मकान 33.34 लाख में बेचा, धोखाधड़ी मामले में दम्पति गिरफ्तार
इस रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच कर मुकेश और उसकी पत्नी अदिति रेवाडिया निवासी अल्कापुरी करधनी को गिरफ्तार कर लिया। ...
खेला राष्ट्रीय नाट्य समारोह : रिश्तों के बिखराव और असंतोष की गूंज है नाटक आधे-अधूरे
एसएमएस अस्पताल में दवाइयों का टोटा, डायबिटीज के मरीजों को हो रही ज्यादा परेशानी
वेस्ट टू वंडर पार्क : निगम हेरिटेज के आदर्श नगर जोन में ट्रिपल आर सेंटर पर जमा कबाड़ का बनाया सामान
औरंगजेब कब्र विवाद : अफवाह के बाद नागपुर में हिंसा, पथराव-वाहन फूंके
हेरिटेज के साथ हाईटेक सुविधाओं से लैस हो राजस्थान मंडपम : मुख्यमंत्री
अजमेर : सुप्रीम कोर्ट ने सेवन वंडर्स हटाने या तोड़ने के लिए सरकार को दी छह माह की मोहलत