बिजली की केबल से सीढ़ियों में करंट से बच्चे की मौत

मकान की सीढ़ियों में करंट दौड़ गया

बिजली की केबल से सीढ़ियों में करंट से बच्चे की मौत

मालवीय नगर इलाके में छत पर लगी सरियों में बंधे बिजली की केबल से पड़ोसी मकान की सीढ़ियों में करंट दौड़ गया, जिससे 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

जयपुर। मालवीय नगर इलाके में छत पर लगी सरियों में बंधे बिजली की केबल से पड़ोसी मकान की सीढ़ियों में करंट दौड़ गया, जिससे 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बालक की मौत के पीछे बिजली विभाग की असावधानी सामने आई है। पुलिस ने एफएसएल की मदद से साक्ष्य जुटाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक कुणाल का परिवार सेक्टर एक में मीणा हवेली में किराए पर रहता है। रात करीब नौ बजे कुणाल घूमने के लिए बाहर निकला था। वह घर के बाहर लगी लोहे की सीढ़ी से छत पर जा रहा था। सीढ़ी पर चढ़ने लगा, तो उसे करंट लग गया और वह नीचे गिर गया। रात को बारिश होने की वजह से सीढ़ी के नीचे पानी भरा था। इस कारण सीढ़ी में करंट आ गया था। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बिजली विभाग ने तार को हटा दिया
जानकारी के अनुसार जिस तार की वजह से कुणाल की मौत हुई थी। इसके बाद बिजली विभाग ने वहां से तार को हटा दिया है। जांच में सामने आया है कि हवेली के एक ओर कुछ सरिए निकले थे। इन सरियों पर विद्युत सप्लाई के तार को बांधा गया था। इन्हीं सरियों में करंट दौड़कर मकान की दीवार में होते हुए सीढ़ी तक पहुंच गया, जिसकी चपेट में आने से कुणाल की मौत हो गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग