जयपुर शहर में आज शाम चार बजे बजेंगे चेतावनी सायरन : रात को होगा ब्लैक आउट, कलक्टर ने की लोगों से पैनिक नहीं होने की अपील

दो दर्जन से अधिक स्थानों पर होगी मॉकड्रिल

जयपुर शहर में आज शाम चार बजे बजेंगे चेतावनी सायरन : रात को होगा ब्लैक आउट, कलक्टर ने की लोगों से पैनिक नहीं होने की अपील
डॉ. सोनी ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, होमगार्ड, एनसीसी, पुलिस, फायर ब्रिगेड को शामिल किया गया।

जयपुर। पहलगाम में हुए हमले के बाद युद्धाभ्यास के लिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन की पालना में बुधवार को जयपुर शहर में करीब 22 स्थानों पर मॉकड्रिल की जाएगी। वहीं रात के समय ब्लैक आउट किया जाएगा। हालांकि अभी स्थान समय तय नहीं किया गया। 
मॉकड्रिल एवं ब्लैक आउट की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने मंगलवार को नगर निगम, पुलिस, आपदा प्रबंधन, रोडवेज, जेडीए के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान प्रमुख स्थानों पर सायरन बजाए जाएंगे। जहां सायरन नहीं होंगे, वहां एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ ही पुलिस की गाड़ियों के माध्यम से सायरन बजाकर लोगों को सावचेत किया जाएगा।

डॉ. सोनी ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, होमगार्ड, एनसीसी, पुलिस, फायर ब्रिगेड को शामिल किया गया। मॉकड्रिल से पूर्व जिला प्रशासन ने मंगलवार को सभी सायरनों की टेस्टिंग की गई और जो खामियां थी उनको दूर कर दिया गया जिससे समय पर सायरन बज सकें। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि लोग पैनिक नहीं हो, लोगों की हर तरह की जानकारी सोशल मीडिया, इलेक्ट्रोकि, प्रिंट मीडिया के माध्यम से दी जाएगी। 

ब्लैक आउट में बंद करनी होंगी लाइट
जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने बताया कि ब्लैक आउट का अभी समय तय नहीं किया गया है लेकिन ब्लैक आउट के समय सभी को घरों की लाइटें बंद करनी होगी। इसके साथ ही अस्पताल की इमरजेंसी सेवा के अलावा अस्पताल की सभी लाइटें बंद रहेंगी। इसके साथ ही रास्ते में चलने वाले वाहन चालकों को भी वाहन सड़क किनारे लगाकर बंद करने के साथ ही लाइटें भी बंद करनी होगी। 

इन स्थानों पर बजेगा सायरन
जिला कलेक्टर डॉ. सोनी ने बताया कि शहर में मंगलवार को चार बजे चेतावनी सायरन बजेंगे। इसमें राजभवन, जिला रसद अधिकारी कार्यालय, शास्त्री नगर, चौगान स्टेडियम, सांगानेरी गेट जिला कलेक्ट्रेट, सचिवालय, बीएसएनएल कार्यालय, एमआई रोड गर्वमेंट हॉस्टल एवं चांदपोल पावर हाउस, घाटगेट सैंट्रल जेल के पास, दुर्गापुरा, बजाज नगर, एमएनआईटी सहित अन्य स्थानों पर सायरन बजेंगे।

Read More डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के पथ-प्रदर्शक : मदन राठौड़

मॉकड्रिल में यह होगा शामिल
प्रदेश के 28 शहरों में बुधवार को होने वाले मॉकड्रिल में कई बिन्दुओं पर काम किया जाएगा। 
हवाई हमले के सायरन की जांच और उसके प्रति जागरूकता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
हमले की स्थिति में नागरिकों और छात्रों को अलर्ट करना।
हवाई हमले के दौरान ब्लैकआउट यानी लाइट बंद करने का अभ्यास।
दुश्मन के विमानों से बचाव के लिए संयंत्रों को ढंकने और छुपाने की ट्रेनिंग।
हमले के संभावित स्थानों को खाली कराने का रिहर्सल।
नागरिक प्रशिक्षण: प्राथमिक उपचार, टॉर्च, मोमबत्ती, मोबाइल चार्जरखना, गर्भवती महिलाओं, बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था, कैश अपने पास रखना (इंटरनेट बाधा की स्थिति में)
विभिन्न सेवाओं की त्वरित प्रतिक्रिया का मूल्यांकन (फायर ब्रिगेड, बचाव दल, वार्डन सेवा)
हमले के बाद सुरक्षा तैयारियों का परीक्षण। 

Read More कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, हादसे के बाद चालक कार सहित फरार

Post Comment

Comment List

Latest News

डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित
क्रेडाई राजस्थान ने डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40 प्रतिशत तक वृद्धि का विरोध करते हुए रियल एस्टेट, आमजन और राज्य...
प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा: ऑकलैंड में भारतीय समुदाय और द्विपक्षीय संबंधों पर रहेगा फोकस, पीएम लक्सन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
E20 पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं? केंद्र ने बताया- तेल आयात घटाना और किसानों को फायदा
ब्लॉक कार्य स्थगित होने से जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा रीस्टोर, रेलवे ने जारी किए निर्देश
एथनॉल मिश्रण नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप
योगी का अखिलेश पर हमला: सपा सरकार में "जय श्रीराम" का नारा लगाने वालों को भेजा जाता था जेल, 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण 
साइबर अपराधियों के खिलाफ जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 215 मोबाइल बरामद और पांच आरोपी गिरफ्तार