पर्यटन को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से करे प्रचारित : सिंह

विभिन्न क्रिएटिव एजेंसियों के साथ बैठक

पर्यटन को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से करे प्रचारित : सिंह

पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि राजस्थान पर्यटन को सोशल मीडिया सहित अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रचारित करे।

जयपुर। पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि राजस्थान पर्यटन को सोशल मीडिया सहित अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रचारित करे। पर्यटन मंत्री ने पर्यटन भवन में पर्यटन के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न क्रिएटिव एजेंसियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि प्रदेश में अधिक पर्यटक भ्रमण के लिए आए। इससे न केवल राज्य में निवेश बढ़ेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।

बैठक में पर्यटन के प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न नवाचारों के माध्यम से राजस्थान पर्यटन को लेकर चर्चा की गई। एजेंसियों ने प्रस्तुतिकरण दिया। बैठक में पर्यटन विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़, पर्यटन निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा, मुख्य लेखा अधिकारी सुशील कुमार शर्मा, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक अरुण जोशी, पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक आनन्द त्रिपाठी और संयुक्त निदेशक (मार्केटिंग) सुमिता सरोच सहित अन्य पर्यटन अधिकारी मौजूद रहे।


Post Comment

Comment List

Latest News

‘पति-पत्नी और वो दो’ में हास्य और पारिवारिक कहानी का संगम : मुदस्सर अजीज ने कहा- आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जीवंत किया ‘पति-पत्नी और वो दो’ में हास्य और पारिवारिक कहानी का संगम : मुदस्सर अजीज ने कहा- आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जीवंत किया
निर्देशक मुदस्सर अजीज ने आयुष्मान खुराना की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने आम आदमी के किरदारों को बेहतरीन तरीके...
नींबू उधार नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
जनगणना 2027 मुख्यमंत्री ने स्व-गणना में लिया भाग, नागरिकों से राष्ट्र निर्माण से जुड़े इस महाअभियान में जुड़ने की अपील
शुभेंदु ने स्ट्रॉन्ग रूम में ममता की मौजूदगी पर उठाए सवाल , बनर्जी ने कहा- अनुचित तरीके से स्थानांतरित किए जा रहे थे पोस्टल बैलेट
3540 पदों की संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी, युवाओं ने जताया रोष
पीएम मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं: बुद्ध के आदर्शों के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बोले-गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण का प्रतीक 
दो अलग-अलग इलाकों में हुक्का बार पर छापे, महिला समेत 2 गिरफ्तार