रंगीन पतंगों और तिल-गुड़ की मिठास में डूबा जयपुर : वो काटा–वो मारा’ की गूंज के साथ मकर संक्रांति की धूम, छत-छत से उड़ा उल्लास

सभी ने पूरे जोश के साथ पतंगबाजी का आनंद लिया

रंगीन पतंगों और तिल-गुड़ की मिठास में डूबा जयपुर : वो काटा–वो मारा’ की गूंज के साथ मकर संक्रांति की धूम, छत-छत से उड़ा उल्लास

वहीं हर मोहल्ले में “वो काटा… वो मारा” की आवाजें दिनभर गूंजती रहीं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने पूरे जोश के साथ पतंगबाजी का आनंद लिया।

जयपुर। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर शहर में सुबह से ही उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। सूर्योदय के साथ ही लोग अपने-अपने घरों की छतों पर पहुंच गए और पतंग उड़ाने का सिलसिला शुरू हो गया। आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर गया, वहीं हर मोहल्ले में “वो काटा… वो मारा” की आवाजें दिनभर गूंजती रहीं। सभी ने पूरे जोश के साथ पतंगबाजी का आनंद लिया।

दिनभर छतों पर पतंग उड़ाने के साथ-साथ घर-घर में बाजी (पतंग प्रतियोगिता) का रोमांच बना रहा। मोहल्लों में मित्रों और पड़ोसियों के बीच आपसी मेलजोल देखने को मिला। मकर संक्रांति के मौके पर पारंपरिक व्यंजनों की भी खास रौनक रही। हर घर में तिल-गुड़ के लड्डू और अन्य पकवान बनाए गए, जिनका परिवारजनों और मेहमानों ने भरपूर स्वाद लिया।

पर्व के अवसर पर बच्चों ने जहां पतंगबाजी का जमकर लुत्फ उठाया, वहीं महिलाओं ने पारंपरिक पकवान तैयार कर त्योहार की खुशियों को और बढ़ाया। मकर संक्रांति ने एक बार फिर सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। पूरे दिन हंसी-खुशी और उमंग के साथ यह पर्व मनाया गया, जिसने शहर को उत्सवमय बना दिया।

 

Read More युवती की 4 दिन पहले हुई थी शादी : जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, जानें पूरा मामला

Tags: kites

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब